देश

समावेशी तकनीक, डाटा, ज्ञान और नवाचार ज़रूरी: पीएम मोदी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
समावेशी तकनीक, डाटा, ज्ञान और नवाचार ज़रूरी: पीएम मोदी

अक्टूबर 13, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को सम्बोधित किया। भारत में पहली बार आयोजित इस फोरम में विश्व भर से प्रतिनिधि जुटे। पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में 'पावर टू एम्पावर' का मन्त्र दिया। पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक, डाटा, ज्ञान और नवाचार का समावेशी होना ज़रूरी है। महामारी, युद्ध और आर्थिक संकट जैसी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि आज विश्व के सामने बड़ा सवाल भरोसे का है।

पीएम मोदी ने कहा कि 'पावर टू एम्पावर' का मानवीय भाव सिर्फ दूसरों को उपदेश देने के लिए नहीं बल्कि हज़ारों वर्षों की हमारी परम्परा की सीख है। पीएम ने कहा कि मानवता कल्याण और सबको जोड़ने का प्रयास भारत की हर पहल के केन्द्र में है।

भारत की विविधता और लोकतान्त्रिक मूल्यों का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने अलग अलग विचारों को सामने लाने में डिजिटल पावर के योगदान का ज़िक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि इसके विस्तार में 2014 के बाद सरकार के प्रयासों ने अहम भूमिका निभाई है।

बाइट: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(वीडियो कैप्शन: पीएम मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में दिया ‘पावर टू एम्पावर’ का मंत्र, समावेशी तकनीक और वैश्विक भरोसे पर दिया जोर)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।