मनोरंजन

समय रैना के 'बिहारी जोक' विवाद पर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन, कहा- 'मजाक है तो...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
समय रैना के 'बिहारी जोक' विवाद पर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन, कहा- 'मजाक है तो...'

'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सीजन 2 को लेकर समय रैना इन दिनों काफी चर्चा में हैं. समय एक बार फिर से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं.

शो के हालिया एपिसोड में कॉमेडियन ने बिहारियों और कश्मीरी पंडितों को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद बड़ा विवाद छिड़ गया.

दोनों ने मजाक में आपत्तिजनक कमेंट भी किया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर समय की आलोचनाएं हो रही हैं. ऐसे में अब इसी बीच एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है.

उन्होंने इस दौरान एक घटना का भी जिक्र किया है.

मनोज बोले- मजाक है तो दिक्कत नहीं...

दरअसल, मनोज बाजपेयी ने हाल ही में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की और इस दौरान उन्होंने समय रैना के विवादों पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'अगर ये सब सिर्फ मजाक में हो रहा है.

तो मुझे सच में बुरा नहीं लगता है. हमें खुद पर एक-दूसरे पर हंसना सीखना चाहिए.

साथ मिलकर हंसना चाहिए और फिर भी बुरा नहीं मानना चाहिए या नराज नहीं होना चाहिए.'

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी' को CBFC से मिली हरी झंडी, मिला 'A' सर्टिफिकेट

इतना ही नहीं, मनोज ने आगे कहा, 'हमें खुद पर हंसी बर्दाश्त करना आना चाहिए. मगर साथ में हमें सम्मान भी रखना चाहिए.

ना सिर्फ अपने लिए बल्कि उस इंसान के लिए भी जिसके साथ हम बैठे हैं और वो व्यक्ति जहां से आया है. उसके लिए भी ये जरूरी है. अगर दो लोग एक-दूसरे के साथ सहज होते हैं तो वो हमेशा एक-दूसरे पर हंसते हैं.'

मनोज बाजपेयी ने सुनाया किस्सा

इसके अलावा मनोज बाजपेयी ने एक किस्से का भी जिक्र किया.

ये किस्सा उन दिनों का है जब वो दिल्ली में नए-नए आए थे और उनकी उम्र 18 साल रही होगी. मनोज बताते हैं, 'जब मैं दिल्ली आया तो 18 साल का था. एक दिन बस में आगे के दरवाजे से चढ़ रहा था क्योंकि ये मेरा पहला अनु

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।