राज्य

समूह गान में गूंजे देशभक्ति के सुर, नालंदा स्कूल प्रथम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
समूह गान में गूंजे देशभक्ति के सुर, नालंदा स्कूल प्रथम

बीकानेर में भारत विकास परिषद मीरा शाखा की शाखा स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित हुई। सात स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और राजस्थानी लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं।

बीकानेर, 5 अक्टूबर। भारत विकास परिषद मीरा शाखा के तत्वावधान में शाखा स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सात विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिंदी व संस्कृत के देशभक्ति गीतों के साथ राजस्थानी लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने देशभक्ति और राजस्थान की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी।

प्रतियोगिता में नालंदा स्कूल ने प्रथम, बीकेवी महारानी स्कूल ने द्वितीय और एचपी मोदी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रियान पब्लिक स्कूल को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विद्यालयों को प्रमाण पत्र, पदक एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।