खेल

सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री

साउथ अफ्रीका की टी20 लीग (SA20) के आगामी का ऑक्शन हो गया है, सभी टीमों का स्क्वॉड फाइनल हो गया है.

ऑक्शन के बाद काव्या मारन की मालिकाना हक वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एक बदलाव किया है.

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श शुरूआती मैचों में नहीं खेलेंगे, जिनके टेम्पररी रिप्लेसमेंट का एलान फ्रेंचाइजी ने कर दिया है.

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श को प्री साइनिंग के तहत अपने स्क्वॉड में शामिल किया था.

हालांकि वह SA20 के आगामी सीजन के शुरूआती मैचों में नहीं खेलेंगे, जिसको लेकर फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया. हालांकि मार्श का बाहर होने का कारण चोट नहीं है.

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया 'बेन डकेट, मिशेल मार्श की जगह कुछ मैचों के लिए टीम में शामिल होंगे.' मार्श इस समय बिग बैश लीग के लिए कमिटेड हैं, जो उनके देश (ऑस्ट्रेलिया) की टी20 लीग है.

स्टेटमेंट में आगे बताया गया, 'मार्श बिग बैश लीग की अपनी प्रतिबद्धताएँ पूरी होने के बाद टीम से जुड़ेंगे.'

🚨 SQUAD UPDATE 🚨 Ben Duckett will join the squad as a temporary replacement for Mitchell Marsh. Marsh will join the team once his Big Bash League commitments conclude. https://t.co/RLPkTqJVhN

SunRisers Eastern Cape (@SunrisersEC) October 10, 2026

2027 SA20 का पांचवां संस्करण होगा। सनराइजर्स ईस्टर्न केप इस टी20 लीग की सबसे सफल टीम है, जिसने 4 में से 3 खिताब जीते हैं। टीम ने पहला, दूसरा (2023, 2024) संस्करण जीतने के बाद पिछले संस्करण (2026) तीसरा खिताब जीता था।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप स्क्वॉड

ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।