खेल

संभल में 10 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाए मसल्स के:मिस्टर नॉर्थ इंडिया में अजय पाल, सरफराज और अमान ने जीते खिताब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
संभल में 10 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाए मसल्स के:मिस्टर नॉर्थ इंडिया में अजय पाल, सरफराज और अमान ने जीते खिताब

संभल शहर में शनिवार देर शाम मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2026 बॉडी बिल्डिंग और फिजिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें देश के 10 राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फिटनेस, मस्कुलर बॉडी और दमदार पोजिंग का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। यह प्रतियोगिता शाम सात बजे शुरू होकर देर रात करीब एक बजे तक चली।

इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीटी, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन सम्भल फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने किया था। इसमें मेरठ, बरेली, नोएडा, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, अमरोहा, बिजनौर और नौगांवा सादात समेत कई शहरों से भी खिलाड़ी पहुंचे।

मंच पर खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस और बॉडी का प्रदर्शन कर जजों को इम्प्रेस किया। मिस्टर सम्भल जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में वेलनेस जिम सम्भल के मोहम्मद अमान ने चैंपियन का खिताब जीता। नेशनल जिम सम्भल के मोहम्मद यमन ने मिस्टर मसल्स मेन का खिताब अपने नाम किया। बेस्ट इम्प्रूवमेंट का पुरस्कार वेलनेस जिम सम्भल के जुहैब अख्तर को मिला, जबकि बेस्ट पोजर का पुरस्कार इसी जिम के मोहम्मद माज ने जीता।

मिस्टर नॉर्थ इंडिया फिजिक्स कैटेगरी में गाजियाबाद के गॉड फिटनेस जिम के अजय पाल चैंपियन बने। जोया के माई फिटनेस के सरफराज रनर-अप रहे। मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग में मवाना के एसएस लॉयन जिम के सरफराज ने चैंपियनशिप जीती। मेरठ के डीके फिटनेस जिम के मोहम्मद इजलाल अंसारी ने मिस्टर मसल्स मेन का खिताब जीता।

मोस्ट इम्प्रूवमेंट बॉडी बिल्डर का पुरस्कार डासना-सिकरौडा कैप्टन जिम के मोहम्मद मोहसिन को मिला। बेस्ट पोजर का खिताब सम्भल के वेलनेस जिम के तनवीर खान ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता के आयोजन में आसिफ, आलम, फराज एडवोकेट, आसिम खान, अजहर, जमशेद वारसी, आबिद, अब्दुल रहमान, हाजी नाजिश, मोहम्मद अदनान, शेरू, तारिक और यूसुफ समेत कई लोगों ने मदद की।

इस दौरान बड़ी संख्या में फिटनेस प्रेमी और दर्शक मौजूद थे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।