राजनीति

संभल में सालाना उर्स का कुल शरीफ के साथ समापन:अमन-चैन की दुआ में उठे सैकड़ों हाथ, रातभर सजी महफिल-ए-समा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
संभल में सालाना उर्स का कुल शरीफ के साथ समापन:अमन-चैन की दुआ में उठे सैकड़ों हाथ, रातभर सजी महफिल-ए-समा

सम्भल। मोहल्ला शेर खां सराय, चमन सराय स्थित दरगाह हजरत मियां मीरन शाह में शैख अब्दुल कादिर जिलानी रह.

के 6 दिवसीय सालाना उर्स का बुधवार देर रात कुल शरीफ की रस्म के साथ समापन हो गया। रातभर चली महफिल-ए-समा में अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कुल शरीफ के दौरान देश और शहर में अमन-ओ-अमान, खुशहाली और भाईचारे की दुआ की गई। दुआ के दौरान सैकड़ों अकीदतमंदों ने हाथ उठाकर आमीन कहा। उर्स के मौके पर दरगाह परिसर में देर रात तक महफिल-ए-समा का आयोजन हुआ। मशहूर कव्वाल रहीस झंकार ने अपने कलाम पेश कर समां बांध दिया। उनकी कव्वालियों पर अकीदतमंद झूमते नजर आए। देर रात से भोर तक कव्वाली का सिलसिला जारी रहा और दरगाह परिसर में रूहानी माहौल बना रहा। वक्फ कमेटी के अध्यक्ष डॉ.

लियाकत अली ने बताया कि बुधवार की रात से महफिल-ए-समा का आयोजन किया गया था। रातभर अकीदतमंदों ने कव्वाली का आनंद लिया। इसके बाद गुरुवार तड़के 4 बजकर 30 मिनट पर रस्म-ओ-रिवाज के साथ कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। कुल शरीफ के बाद जायरीनों में तबर्रुक तकसीम किया गया। कुल शरीफ के मौके पर ईदगाह के इमाम मौलाना जहिरुल इस्लाम ने मुल्क और शहर में अमन-शांति, तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ कराई।

दुआ में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने शिरकत करते हुए आमीन कहा। इसके साथ ही सालाना उर्स का विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम में जब्बार अहमद एडवोकेट, हाफिज फैजुल इस्लाम, रुवैद आलम, मौलाना शरीफ, आलिम साबरी, यासिर वारसी, गयूर अहमद एडवोकेट, मोहम्मद तारीक, भूरा पहलवान, फरजंद अली वारसी समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

उर्स के दौरान दरगाह परिसर में जायरीनों की आवाजाही बनी रही और लोगों ने अकीदत के साथ दरगाह पर हाजिरी दी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।