अपराध

सांची के रतनपुर में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सांची के रतनपुर में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित

विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा—जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य

रायसेन, सितंबर 27, जिले की सांची जनपद पंचायत के ग्राम रतनपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

-----

बाईट - डॉक्टर प्रभुराम चौधरी विधायक सांची

🎙️ जनता का संदेश का मत

सारी समाज को यह याद दिलाना ज़रूरी है कि सेवा का असली अर्थ है सहानुभूति और सहयोग। जब हम एक साथ मिलकर गाँव के हर कोने तक योजनाओं का लाभ पहुँचाते हैं, तो न केवल विकास होता है बल्कि एकजुटता भी बढ़ती है। हर नागरिक को यह विश्वास दिलाएँ कि उनकी आवाज़ सुनी जाती है और उनके हितों की रक्षा की जाती है। यही वह आधार है जिस पर हम एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।