संडे को भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पिछले 24 सालों से वेस्टइंडीज की टीम भारत में वनडे सीरीज नहीं जीत सकी है. हेड कोच डैरेन सैमी की उम्मीद है कि इस बार कैरेबियाई टीम इस सूखे को खत्म कर देगी.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच संडे यानी रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा. पहला वनडे मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा.
दोपहर डेढ़ बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं दो बजे मैच की शुरुआत होगी.
तिरुवनंतपुरम में पिछले दो दिनों से मौसम काफी हद तक साफ रहा है.
हालांकि शुक्रवार (25 सितंबर) को भारत के अभ्यास से एक घंटे पहले तेज बारिश हुई थी.
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने बल्लेबाजों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर मौसम को बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बताया और कहा कि नई गेंद से गेंदबाजी करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण है.
पिच रिपोर्ट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा.
इस मैदान की पिच पर गेंद और बल्ले के बीच कांटे की टक्कर होती है. शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. वहीं बीच के ओवरों में रन बनाना आसान हो जाता है.
नए बल्लेबाज के लिए गेंदबाज मुश्किल पैदा करते हैं, लेकिन एक बार बल्लेबाज के सेट होने के बाद गेंदबाजों की पिटाई होती है.
मैच प्रिडिक्शन
हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में टीम इंडिया की जीत होगी. मुकाबला 70-30 का है.
वेस्टइंडीज की टीम में दम है, लेकिन भारत को उसके घर में हराना, दुनिया की किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है. टॉस का रिजल्ट चाहे जो भी रहे, मैच में भारत की जीत होगी.
लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट डिटेल्स
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. मुकाबले की कमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों
📡 स्रोत: ABP Live Khel