देश

'संगम' से BRICS देशों के बीच मित्रता का संदेश देने की कोशिश की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
'संगम' से BRICS देशों के बीच मित्रता का संदेश देने की कोशिश की

सितंबर 11, नई दिल्ली: ब्रिक्स देशों के बीच दोस्ती, सहयोग और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती एक खास कलाकृति इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर 'संगम: ए कॉन्फ्लुएंस ऑफ कल्चर्स' की झलक साझा की है। नौ देशों के कलाकारों के सहयोग से तैयार यह विशाल सार्वजनिक कला परियोजना भारत की 'संगम' की अवधारणा से प्रेरित है...

जहां अलग-अलग दिशाओं से आने वाली नदियां एक साथ मिलकर आगे बढ़ती हैं। इसी भावना को कलाकृति के जरिए ब्रिक्स देशों की विभिन्न संस्कृतियों और कलाकारों को एक मंच पर लाकर प्रदर्शित किया गया है। भारत की BRICS अध्यक्षता 2026 की थीम से प्रेरित यह कलाकृति लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और टिकाऊ विकास जैसे मूल्यों को भी दर्शाती है।

'संगम' के जरिए विविधता में एकता और ब्रिक्स देशों के बीच मित्रता का संदेश देने की कोशिश की गई है। फोटो- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का पोस्टसोर्स- एक्स (Randhir Jaiswal)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।