संघ की 100 साल की यात्रा मनुष्य निर्माण की पद्धति पर आधारित: मोहन भागवत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 09, नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि संघ के प्रचारकों और स्वयंसेवकों का जीवन ऐसा होना चाहिए, जो लोगों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा व्यक्ति निर्माण की पद्धति पर आधारित रही है।
मोहन भागवत सोमवार को नागपुर में नागपुर नागरिक बैंक के भवन के उद्घाटन और संघ के प्रचारकों पर लिखी गई पुस्तक के विमोचन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ के प्रचारक बिना किसी स्वार्थ, अहंकार और व्यक्तिगत अपेक्षा के अपना जीवन संगठन और समाज के लिए समर्पित कर देते हैं।
भागवत ने कहा कि प्रचारकों को पहचान, सम्मान या पुरस्कार की अपेक्षा नहीं होती। उनका समर्पण और त्याग ही स्वयंसेवकों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक बेहतर इंसान का निर्माण ही बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण का आधार है।