संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर किया जा रहा कार्यक्रम का आयोजन: शीतल शर्मा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
युवतियों को राष्ट्र निर्माण और अपनी संस्कृति से जोड़ना है कार्यक्रम का मकसद
अक्तूबर 17,सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): एबीवीपी की ओर से संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ओजस्विनी युक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवतियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। एबीवीपी की क्षेत्रीय कार्यकर्ता शीतल शर्मा ने बताया कि एबीवीपी की ओर से आयोजित ओजस्विनी युवती सम्मेलन में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सम्मेलन में एबीवीपी से जुड़ी छात्राओं के अलावा विभिन्न स्कूलों की छात्राएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना रहा। इस दौरान वक्ताओं ने देश की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से युवतियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।