संघ सरकार्यवाह बोले- राम मंदिर बनाकर दिखा दिया:आरक्षण सामाजिक आधार पर जारी रहना चाहिए, डॉक्टर, सीए और शिक्षकों के घर पहुंचे प्रांत प्रचारक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक बुधवार को समाप्त हो गई। डेली कॉलेज में 2 नवंबर से चल रही इस बैठक में देशभर से करीब 400 प्रतिनिधि शामिल हुए। समापन के बाद सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने आरक्षण, मंदिरों के मामलों, संगठन विस्तार, SIR, संघ के पंजीयन और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संघ का पक्ष रखा।
आरक्षण पर होसबाले ने कहा कि सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को जब तक समान अवसर नहीं मिलते, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। इसका लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। आरक्षण सामाजिक और ऐतिहासिक परिस्थितियों के आधार पर हो, राजनीति के लिए नहीं। कृष्ण जन्मभूमि समेत अदालतों में चल रहे मंदिरों के मामलों पर उन्होंने कहा, ‘हमें राम मंदिर बनाकर दिखाना था, वह हमने बना दिया।
बाकी मामले कोर्ट में चल रहे हैं, उन्हें वहीं रहने देना चाहिए।’ डॉक्टर, सीए और शिक्षकों के घर पहुंचे प्रांत प्रचारक संघ की बैठक के बाद अंतिम दिन अलग-अलग पेशे के प्रतिष्ठित लोगों के साथ भोजन के जरिए संवाद और संपर्क बढ़ाने की पहल की गई। प्रांत प्रचारकों को शहर के डॉक्टरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), शिक्षाविदों और कोचिंग- कॉलेज संचालकों के बीच भेजा गया।
इन सभी के लिए अलग-अलग समूहों में भोजन की व्यवस्था की गई थी। इसका उद्देश्य समाज के अलग-अलग प्रोफेशनल वर्गों से सीधा जुड़ाव बढ़ाना और उनके साथ संवाद स्थापित करना था। बॉम्बे हॉस्पिटल के राहुल पाराशर के यहां प्रांत प्रचारक और डॉक्टरों ने साथ भोजन किया। वहीं शहर की प्रमुख कोचिंग संस्थाओं और कॉलेजों के संचालकों ने एक स्थान पर जुटकर भोजन किया।
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का अलग समूह बनाया गया, जिन्होंने एक साथ भोजन किया। इन मुलाकातों में संघ के कुछ कार्यकारिणी सदस्य भी शामिल हुए। एक साल में 10,241 नए स्थानों तक पहुंचा संघ होसबाले ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में संगठन का विस्तार हुआ है। एक साल में संघ की पहुंच 10,241 नए स्थानों तक बढ़ी है।
अब देश के 63,208 स्थानों पर 99,423 शाखाएं संचालित हो रही हैं। इसके अलावा 34,982 साप्ताहिक मिलन और 14,096 मासिक मंडलियां भी चल रही हैं। इन गतिविधियों के जरिए संघ की पहुंच कुल 1,03,397 स्थानों तक हो गई है। सामाजिक एकता और समरसता के लिए देशभर में 94,218 हिंदू सम्मेलन आयोजि
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar