अपराध

संगीत में अद्भुत ताकत, यह मानव जीवन का महत्वपूर्ण पक्ष: देवनानी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
संगीत में अद्भुत ताकत, यह मानव जीवन का महत्वपूर्ण पक्ष: देवनानी

जयपुर, 20 नवंबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि संगीत में अद्भुत ताकत है, यह मानव जीवन का महत्वपूर्ण पक्ष है। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत से युवा पीढ़ी को जोड़ने का यह अनूठा प्रयास सराहनीय है। इससे युवा पीढ़ी पुरानी पीढ़ी की परंपरा को आगे बढ़ाएगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरुवार शाम जवाहर कला केन्द्र में प्रसार भारती के तत्वाधान में आकाशवाणी, जयपुर की ओर से आयोजित राइजिंग स्टार सेशन प्रथम में युवा संगीत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे ​थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत से युवा पीढ़ी को जोड़ने का आकाशवाणी का प्रयास सराहनीय है। देवनानी ने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करने की है। संगीत समारोह में प्रदेश से आकाशवाणी के ख्याति प्राप्त युवा संगीतज्ञों ने अपनी प्रस्तुति दी।

15 से 30 नवम्बर तक आयोजित किये जा रहे राइजिंग स्टार संगीत समारोह का यह पहला आयोजन था। प्रसार भारती की इस पहल से युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल सकेगा। कार्यक्रम में देवनानी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवा कलाकार प्रखर जोजन, मोहम्मद सोहैल साबरी, प्रिय सैनी और शाहरूख खान मेवाती को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने युवा कलाकरों को देश का नाम विश्व में रोशन करने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

संगीत को मानव जीवन का एक अनिवार्य घटक माना जाता है, और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस विषय पर जोर दिया है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवा पीढ़ी को पारंपरिक भारतीय संगीत से जोड़ने के प्रयास को उजागर करती है, जिससे सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और प्रसार संभव होता है। ऐसे कार्यक्रमों से आम जनता में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है, समाज में एकजुटता और गर्व की भावना पैदा होती है, और युवा वर्ग में रचनात्मकता व ऐतिहासिक पहचान के प्रति रुचि जागृत होती है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

संगीत की मधुर धुनें हमें एकजुट करती हैं, पर जब संघर्ष उत्पन्न हो तो संवाद और सहानुभूति से समाधान ढूंढना चाहिए। युवा अपनी ऊर्जा से परंपरा को आगे बढ़ा सकते हैं, परंतु किसी भी विवाद में कानूनी मार्ग अपनाना बेहतर है। समाज को शांतिपूर्ण संवाद और सांस्कृतिक समृद्धि की ओर प्रेरित करें, ताकि हम सभी मिलकर एक सुसंगत और समावेशी भविष्य बना सकें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।