मनोरंजन

सनी देओल की 'सूर्या' हुई पोस्टपोन? 2027 तक टली रिलीज डेट?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सनी देओल की 'सूर्या' हुई पोस्टपोन? 2027 तक टली रिलीज डेट?

सनी देओल की अपकमिंग थ्रिलर 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' खबरों में बनी है. फिल्म का टीजर भी काफी चर्चा में रहा. फिल्म विवादों में भी घिरी रही. फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली थी.

हालांकि, अब खबरें हैं कि फिल्म की रिलीज पोस्टपोन होने वाली वाली है.

डॉक्टर्स की इमेज जिस तरह से टीजर में दिखाई गई उसे लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर ऑब्जेक्शन उठाया था.

इसी विवाद की वजह से अब खबरें हैं कि सनी की ये फिल्म पोस्टपोन हो रही है.

'सूर्या' होगी पोस्टपोन?

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म अब 2027 में रिलीज होगी.

मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है. 15 जनवरी 2027 को नई रिलीज डेट के तौर पर कंसीडर किया जा रहा है.

हालांकि, फिल्म के पोस्टपोन होने को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.

बता दें कि 'सूर्या' पर चार डॉक्टरों ने आरोप लगाया था कि फिल्म के ट्रेलर में प्राइवेट हॉस्पिटल और डॉक्टरों को भ्रष्ट दिखाया गया.

उनका कहना था कि इस तरह के कंटेंट से लोगों के मन में डॉक्टर्स के लिए नफरत बढ़ सकती है.

इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, CBFC और फिल्म मेकर्स समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

बता दें कि 'सूर्या' मलयामल फिल्म जोसेफ का हिंदी रीमेक है. जोसेफ 2018 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को एम पद्मकुमार ने डायरेक्ट किया था.

हिंदी फिल्म को भी एम पद्मकुमार ने ही डायरेक्ट किया है. 'सूर्या' में सनी देओल के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जयसवाल, मनीष वाधवा, टिन्नू आनंद और जिस्सू सेनगुप्ता जैसे स्टार्स हैं.

सनी देओल की बात करें तो एक्टर के हाथ में कई फिल्में हैं. वो 'रामायण: पार्ट 2' में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में वो हनुमान के रोल में होंगे.

इसके अलावा वो फिल्म 'गबरू' में भी दिखेंगे. 'गबरू' सनी देओल के लिए बहुत खास है.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सनी देओल की थ्रिलर "सूर्या: अंत से आरंभ तक" को 20 नवंबर को रिलीज़ होने वाली थी, पर अब पोस्टपोन की खबरें चल रही हैं। फिल्म के टीज़र में डॉक्टरों की इमेज का इस्तेमाल विवाद का कारण बना, जिससे भारतीय मेडिकल एसोसिएशन ने आपत्ति जताई। यह विषय फ़िल्म उद्योग में संवेदनशील विषयों के चित्रण और पेशेवर समूहों के अधिकारों के बीच टकराव को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सामाजिक और पेशेवर दबाव फ़िल्म की रिलीज़ टाइमलाइन को कैसे प्रभावित कर सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।