संजय अवस्थी ने विकासात्मक प्रदर्शनियों का किया विधिवत शुभारम्भ, लोगों से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 17, सोलन (हिमाचल प्रदेश): अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने राज्य स्तरीय सायर महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का विधिवत शुभारम्भ एवं अवलोकन किया। संजय अवस्थी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि मेले के साथ-साथ सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं के बारे में प्रदर्शनियों से जानकारी प्राप्त करें तथा उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस अवसर पर बागवानी, कृषि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आयुष, वन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहो द्वारा प्रदर्शनियां लगाई गई। होम गार्ड द्वारा भी आपदा प्रबंधन से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगाई गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस अवसर पर बेबी शो का आयोजन किया गया जिसमें 0 से 3 वर्ष के 32 शिशुओं ने भाग लिया।
इनमें से 26 शिशु ग्रीन जोन तथा 6 शिशु यलो जोन में पाए गए। इस अवसर पर विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इनमें कबड्डी पुरूष वर्ग, बैडमिंटन, शतरंज शामिल हैं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के अंतर्गत बच्चों को अन्नप्राशन व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी मुख्य अतिथि द्वारा की गई।
इस अवसर पर कुश्ती का शुभारंभ भी किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए हैं। विधायक की धर्मपत्नी मीनाक्षी अवस्थी, खण्ड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सीमा शर्मा, पार्षदगण, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उप पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक चौहान, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झालटा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.
मुक्ता रस्तोगी, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
संजय अवस्थी द्वारा सोलन में आयोजित विकासात्मक प्रदर्शनियों के शुभारम्भ से यह स्पष्ट हुआ कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएँ और परियोजनाएँ जनता के लिए उपलब्ध हैं। यह कार्यक्रम राज्य स्तरीय सायर महोत्सव के दौरान हुआ, जिससे लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अवसर मिला। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि विधायक योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं और लोगों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इससे आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी, जिससे वे अपने अधिकारों का सही उपयोग क
🎙️ जनता का संदेश का मत
संजय अवस्थी द्वारा आयोजित प्रदर्शनियों से यह स्पष्ट होता है कि विकास के लिए जागरूकता सबसे अहम है। जब भी कोई योजना या परियोजना सामने आती है, हमें उसे समझने और अपनाने का प्रयास करना चाहिए। इससे न केवल व्यक्तिगत कल्याण बढ़ता है, बल्कि समाज में समता और समृद्धि की भावना भी प्रबल होती है। आइए हम सभी मिलकर इन योजनाओं का लाभ उठाएँ और समाज को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करें।