'संजय सिंह ने पूरी पोल खोल दी', किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर बड़ा हमला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
BJP नेता किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.
हालांकि, इस बार उन्होंने अलग तरीका अपनाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह के वीडियो का इस्तेमाल किया है.
वीडियो में संजय सिंह कांग्रेस को मिल रही चुनाव हार की जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं.BJP नेता रिजिजू ने कैप्शन पर लिखा कि संजय सिंह जी ने कांग्रेस पार्टी की पूरी तरह से पोल खोल दी.
कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव हार रही है, लेकिन वे ज्ञानेश कुमार को दोष देंगे, जो 2025 में ही मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे.
वीडियो में संजय सिंह जानकारी दे रहे हैं कि कांग्रेस किस राज्य में कितने दिनों से चुनाव नहीं जीत पाई है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 37 सालों से चुनाव हार रही है.
बिहार में 36 साल से कांग्रेस हार रही है. बंगाल में 54 साल से कांग्रेस हार रही है. तमिलनाडु में 59 साल, मध्यप्रदेश में 23 साल से हार रही है. हालांकि, MP में बीच में 1.5 साल सरकार में रही थी.
Shri Sanjay Singh ji of AAP exposed the Congress party completely!
कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव हार रही है, लेकिन वे ज्ञानेश कुमार को दोष देंगे, जो 2025 में ही मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे। https://t.co/SGFA5BGrNg
Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 8, 2026
कांग्रेस कहां से कितने सालों से हार रही है?
संजय सिंह के मुताबिक कांग्रेस महाराष्ट्र में 12 साल, हरियाणा में 12 साल, उड़ीसा में 26 साल, आंध्रप्रदेश में 12 साल, असम में 11 साल, उत्तराखंड में 10 साल, गोवा में 14 साल, सिक्किम में 47 साल, त्रिपुरा में 38 साल, मणिपुर में 10 साल और अरुणाचल प्रदेश में 10 साल से कांग्रेस हार रही है.
इस पर संजय सिंह कांग्रेस से सवाल करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि अपनी कमियों पर मूल्यांकन कीजिए. बता दें कि आप पार्टी इंडिया
📡 स्रोत: ABP Live