राजनीति

संजीव पासवान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष:राजेश कुमार को गोरखपुर महानगर की जिम्मेदारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
संजीव पासवान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष:राजेश कुमार को गोरखपुर महानगर की जिम्मेदारी

भाजपा की ओर से रविवार को पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई। संजीव पासवान को गोरखपुर जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि राजेश कुमार को गोरखपुर महानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेता इसके पहले भी मोर्चा में पदाधिकारी थे। संजीव पासवान इससे पहले अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत थे।

पार्टी ने उन्हें प्रमोट करते हुए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह राजेश कुमार महानगर में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उनका भी प्रमोशन हुआ है। संजीव पासवान ने इस दायित्व के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के प्रति आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जो दायित्व सौंपा गया है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। विधानसभा चुनाव में दलित मतदाताओं के समर्थन पर जोर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से पीडीए कार्ड खेला गया है। जिसके बाद भाजपा भी अपने मोर्चों में युवा व सक्रिय चेहरों को मौका दे रही है। पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा करने के बाद इनके जरिए पार्टी अब दलित मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने की मुहिम में जुटेगी।

यही कारण हे कि युवा चेहरों को मौका दिया गया है। इसके साथ ही उनका अनुभव भी देखा गया है। गोरखपुर जिला एवं गोरखपुर महानगर में जिन नेताओं को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, वे युवा हैं और पहले से उनके पास दायित्व निर्वहन का अनुभव भी है। जिलाध्यक्षों की घोषणा होने के बाद जल्द ही अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।