खेल

Sanju Samson on Vaibhav Sooryavanshi: उसे क्यों दिया गया मौका ये सब...वैभव सूर्यवंशी के साथ कम्पटीशन को लेकर संजू सैमसन ने ये क्या कह दिया?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Sanju Samson on Vaibhav Sooryavanshi: उसे क्यों दिया गया मौका ये सब...वैभव सूर्यवंशी के साथ कम्पटीशन को लेकर संजू सैमसन ने ये क्या कह दिया?

Sanju Samson on Vaibhav Sooryavanshi: वर्ल्ड कप 2026 के बाद से खराब फॉर्म से गुजर रहे संजू सैमसन का बल्ला आखिरकार गरजा.

मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 22 गेंदों पर 57 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद संजू सैमसन ने भारतीय T20I टीम में ओपनिंग स्लॉट के लिए चल रही होड़ पर बात की.

इस मामले पर दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि वह टीम मैनेजमेंट के सामने मौजूद चुनौती को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पास कितने सारे अच्छे विकल्प मौजूद हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले 2 मैचों में सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की, जबकि वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठना पड़ा. वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड अपने नाम किया था.

सैमसन का बल्ला पहले मैच में नहीं चला सैमसन पहले मैच में अच्छा नहीं खेल पाए और आठ गेंदों पर 10 रन ही बना सके, लेकिन दूसरे T20I में उन्होंने जबरदस्त अर्धशतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया और भारत को तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिलाने में मदद की.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैमसन ने पत्रकारों से कहा कि मुझे लगता है कि बाहरी दुनिया के लिए वे (सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा) कॉम्पिटिटर हो सकते हैं, लेकिन हम एक टीम हैं और देश के लिए खेल रहे हैं.

हम पहले मैच जीतना चाहते हैं और उसके बाद बाकी खिलाड़ियों की बात आती है.

हम यह सोचकर उदास नहीं हो सकते या नेगेटिव सोच नहीं रख सकते कि ‘यार, मुझे मौका नहीं मिला, उसे क्यों दिया गया. ऐसी सोच यहां काम नहीं आती. यह भी पढ़ें – रोहित शर्मा के भविष्य पर आएगा फैसला!

अजीत अगरकर पर होंगी निगाहें, गौतम गंभीर से सलाह मशविरे टीम सेलेक्शन पर दिया जवाब सैमसन ने टीम सेलेक्शन को लेकर बाहर होने वाली चर्चाओं को नजरअंदाज करने के अपने मजेदार तरीके के बारे में भी बताया.

लोगों की राय पर बात करते हुए बल्लेबाज ने कहा कि मैं वाई-फाई बंद करने की कोशिश करता हूं. लेकिन कभी-कभी वाई-फाई चालू हो जाता है और कमेंट्स दिखने लगते हैं. कोई सीनियर खिलाड़ी कुछ कह देता है.

तो मुझे लगता है कि यह बहुत सामान्य बात है.

इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि बेशक भारत में क्रिकेटर्स पर बाहरी बातों का असर पड़ता है.

लेकिन आपको अपनी सोच, अपनी तैयारी और खेलने के दौरान अपनी मानसिकता को लेकर बहुत स्पष्ट होना चाहिए.

टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे सैमसन इससे पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने के बाद सैमसन आयरलैंड के खिलाफ दो T20I और इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था.

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी मैच में सैमसन की वापसी से पहले वैभव सूर्यवंशी को तीन मैचों में मौका दिया गया.

हालांकि, जिम्बाब्वे सीरीज के लिए सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया, और इसका नतीजा यह हुआ कि वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 3 मैचों में 151 रन बनाए. सैमसन ने और क्या कहा?

अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सैमसन ने कहा कि समय के साथ उनमें परिपक्वता आई है और उन्होंने दबाव को संभालना सीख लिया है.

सैमसन ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं इतना परिपक्व और अनुभवी हो गया हूं कि जानता हूं कि इसे कैसे संभालना है. पहले थोड़ा बुरा लगता था. मैं कोई मशीन नहीं हूं.

हम रोबोट नहीं हैं कि कह सकें, नहीं मुझ पर इसका कोई असर नहीं पड़ता. निश्चित रूप से इसका असर पड़ता है.

उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं उन बातों पर ध्यान देता तो मैं इस तरह के बल्लेबाजी नहीं कर पाता.

शॉट खेलने से पहले मैं दस बार सोचता, यार, अगर आउट हो गया तो फिर वाई-फाई की समस्या हो जाएगी. इसलिए इसके बजाय मैं खुद से कहता हूं, कोई बात नहीं.

यह भी पढ़ें – Team India Next Match: दूसरे मैच में भी अफगानिस्तान को रौंदा, भारत ने जीती सीरीज, तीसरे टी20 में कब-कहां भिड़ंत?

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।