खेल

संन्यास से पहले भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने राजनीति में रखा कदम, ज्वाइन की BJP

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
संन्यास से पहले भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने राजनीति में रखा कदम, ज्वाइन की BJP

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है. उन्होंने एक एक्टिव क्रिकेटर होते हुए राजनीति में कदम रखा है.

चहल ने कुछ दिन पहले ही टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी, लेकिन वनडे और टी20 के लिए अभी भी उपलब्ध हैं.

बीजेपी ने उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नै कार्यकारिणी में स्पेशल इनवाइटी बनाए जाने की घोषणा की है.

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी में अलग-अलग प्रदेशों से कई लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं.

इस सूची में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का भी नाम शामिल है, जिन्हें दिल्ली प्रदेश से विशेष आमंत्रित सूची में रखा गया है.

हालांकि चहल कब तक इस पद पर बने रहेंगे, या कब तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे, इसको लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है.

चहल को स्पेशल इनवाइटी बनाया गया है. अब यह स्पेशल इनवाइटी क्या है?

ऐसे लोग पार्टी के नियमित कार्यकारी या पदाधिकारी पद पर ना होते हुए भी कार्यकारी समिति की बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है.

चहल इस भूमिका में रहकर क्या जिम्मेदारी संभालेंगे, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बताते चलें कि यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की है.

अभी रिटायर नहीं हुए हैं चहल

युजवेंद्र चहल अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर नहीं हुए हैं.

उन्होंने कुछ दिन पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है, लेकिन खुद को अभी भी वनडे और टी20 टीम में वापसी के लिए उपलब्ध रखा है. उन्होंने अपने इंटरनेश्नल करियर में 152 मैच खेलकर 217विकेट लिए हैं.

वहीं अपने 188मैचों के आईपीएल करियर में उन्होंने 233विकेट लिए हैं. चहल अगस्त 2023 के बाद कभी टीम इंडिया के लिए इंटरनेश्नल मैच नहीं खेले हैं.

यह भी पढ़ें:

<a title="PAK के खिलाफ इतनी बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, कल एशिया कप में होगी टक्कर" href="https://www.abplive.com/sports/cricket/rising-stars-asia-cup-india-a-vs-pakistan-a-playing-xi-prediction-vaibhav-sooryavanshi-tila

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।