संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने पंतनगर रवाना हुए देहरादून के 28 किसान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों के दल को दिखाई हरी झंडी। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और पॉलीहाउस प्रबंधन की दी जाएगी जानकारी।
25 नवंबर 2026, देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के 28 किसानों के दल को संरक्षित खेती का प्रशिक्षण लेने के लिए गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के लिए रवाना किया। उन्होंने अपने कैंप कार्यालय से किसानों के दल को हरी झंडी दिखाई।
नाबार्ड योजनांतर्गत स्थापित पॉलीहाउस में खेती कर रहे ये किसान पंतनगर विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस दौरान उन्हें संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीकों, पॉलीहाउस प्रबंधन, उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल उत्पादन और कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में संरक्षित खेती किसानों के लिए स्वरोजगार और आय बढ़ाने का बेहतर माध्यम है। पॉलीहाउस के जरिए कम भूमि में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद किसान अपने क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करेंगे और अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी डॉ. डी.के. तिवारी भी उपस्थित रहे।
संलग्न- फ़ोटो और विसुअल्स
💡 पृष्ठभूमि (Background)
संरक्षित खेती, या ग्रीनहाउस खेती, किसानों को मौसम और कीटों से सुरक्षित रखकर फसल उत्पादन बढ़ाने का एक आधुनिक तरीका है। यह प्रशिक्षण देहरादून के 28 किसानों को नवीन तकनीकें और पॉलीहाउस प्रबंधन सिखाने के लिए दिया गया है, जिससे उनकी आय में वृद्धि और खाद्य सुरक्षा में सुधार संभव है। यह पहल किसानों को जलवायु परिवर्तन के बीच स्थिर उपज देने में सक्षम बनाती है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है और आम जनता को ताज़ी और पोषक फसलें मिलती हैं।