संसद में विशेष सत्र से पहले आज कैबिनेट मीटिंग:कांग्रेस ने भी बैठक बुलाई, परिसीमन-महिला आरक्षण बिल पर चर्चा संभव; DMK दे सकती है सशर्त समर्थन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर एक बजे दिल्ली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की इस सप्ताह दूसरी बैठक होगी। कांग्रेस ने भी शाम 4:30 बजे संसदीय समिति की बैठक बुलाई है। इसमें INDIA ब्लॉक के नेता भी शामिल होंगे। दोनों बैठकों में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।
इस बीच DMK ने कहा है कि अगर लोकसभा में तमिलनाडु की मौजूदा करीब 7.2% हिस्सेदारी बनी रहती है तो वह परिसीमन बिल को समर्थन दे सकती है। सरकार 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में इन विधेयकों को फिर पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक के चलते NDA के कई मंत्रियों-सांसदों ने यात्राएं रद्द कर दी हैं।
कुछ मंत्रियों ने दिल्ली पहुंचने के लिए जल्दबाजी में फ्लाइट्स भी बुक कीं। विशेष सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से शुरू होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक चल सकती है। इस विशेष सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा।
लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सत्र में जरूरी सरकारी कामकाज पर ध्यान दिया जाएगा। लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने की तैयारी इन बिलों के तहत परिसीमन के जरिए लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 किया जा सकता है। सरकार का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का रास्ता तैयार करना है।
सरकार इसे 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करना चाहती है। सरकार को लोकसभा में 41, राज्यसभा में 11 सांसदों की जरूरत लोकसभा में NDA के साथ 319 सांसद हैं। फिलहाल 3 लोकसभा सीटें खाली हैं। यानी लोकसभा में अधिकतम 540 सांसद बिल पर वोटिंग करेंगे। इस हिसाब से लोकसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 360 के आंकड़े से NDA अभी 41 वोट पीछे हैं।
राज्यसभा में NDA के साथ 151 सांसद हैं। राज्यसभा में 243 सांसद वोट करेंगे। इस हिसाब से राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 162 के आंकड़े से NDA अभी 11 वोट पीछे हैं। विकल्प: विपक्ष के सांसद गैरहाजिर रहें बिल तभी पास होगा, जब या तो विपक्ष सहयोग करे या कुछ विपक्षी सांसद सदन में ना आएं।
ऐसा करने से संसद में दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा 360 से कम हो जाएगा। ए
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar