राज्य

संत मलूकदास की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
संत मलूकदास की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन

सितंबर 15, नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की स्मृति में आयोजित संत समागम के अवसर पर उनके सम्मान में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर श्रीराम कथा एवं संत समागम का भी शुभारंभ हुआ।संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी यह डाक टिकट उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और लोककल्याण की उस समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने पीढ़ियों को जीवन का मार्ग दिखाया है।इस अवसर पर संत-महात्माओं, पूज्य संत शिरोमणियों, पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के पदाधिकारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संतों की वाणी और उनका जीवन भारत की आत्मा को दिशा देने का कार्य करता रहा है।

फोटो- डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकटसोर्स- PIB

💡 पृष्ठभूमि (Background)

संत मलूकदास की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट के विमोचन की खबर है, जिसमें केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में आयोजित संत समागम के दौरान टिकट वितरित किया। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह संत मलूकदास की भक्ति, ज्ञान और करुणा को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ती है तथा उनके लोककल्याण कार्यों को सम्मानित करती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा क्योंकि यह सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करेगा, संत के अनुयायियों में गर्व और एकजुटता बढ़ाएगा और भारतीय आध्यात्मिक विरासत के प्रति जागरूकता ब

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।