व्यापार

संतकबीरनगर में आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं:झालरों से सजाए गए छठ घाट, फल-पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
संतकबीरनगर में आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं:झालरों से सजाए गए छठ घाट, फल-पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़

संतकबीरनगर में चार दिवसीय छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए जिले के अलग-अलग छठ घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों को रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों से सजाया गया है। साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।

सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। दउरा और पूजा सामग्री लेकर घाट पहुंचेंगी महिलाएं नहाय-खाय और खरना के बाद अब व्रती महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम को परिवार के साथ छठ घाटों पर पहुंचेंगी। महिलाएं फल और पूजा सामग्री से भरे दउरा लेकर घाटों पर जाएंगी। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीत गाए जाएंगे।

व्रती महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली के लिए भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी। घाटों पर पुलिस तैनात, सुरक्षा के इंतजाम छठ पर्व पर घाटों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की गई है।

प्रशासन ने लोगों से निर्धारित घाटों पर ही पूजा करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। हालांकि स्थानीय लोगों ने घाटों पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। बाजार में फल और पूजा सामग्री की बढ़ी मांग छठ पूजा को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है।

फल, सूप, दउरा, नारियल, गन्ना और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुट रही है। पर्व के लिए लोग सुबह से ही खरीदारी में लगे हैं। छठ पूजा में बिक रहे फलों के दाम छठ पूजा के लिए बाजार में फल और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी हो रही है। प्रमुख फलों के दाम इस प्रकार हैं: सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा होगा व्रत चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है।

दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा। आस्था और विश्वास का यह पर्व सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

संतकबीरनगर में छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। यह परंपरागत हिन्दू धार्मिक अनुष्ठान है जिसमें महिलाएं अपने परिवार के कल्याण के लिए सूर्य देवता को आशीर्वाद मांगती हैं। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि स्थानीय समुदाय ने महामारी के बाद भी धार्मिक कार्यक्रमों को फिर से शुरू किया है, जिससे सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता बनी रहे। इस कार्यक्रम से स्थानीय बाजारों में फल-पूजा सामग्री की मांग बढ़ेगी, जिससे व्यापारियों को आय मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ह

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।