संवैधानिक संस्थाओं में रिक्तियों को लेकर बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संवैधानिक संस्थाओं और आयोगों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से संस्थाओं को क्रियाशील बनाने का आग्रह किया।
Short Headline: संवैधानिक संस्थाओं में रिक्तियों को लेकर बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र
22 नवंबर, रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलटवार करते हुए राज्य में संवैधानिक संस्थानों और आयोगों में रिक्तियों पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री को उन्होंने पत्र लिखकर इस ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक ओर न्यायिक संस्थाओं में नियुक्ति और संस्थागत निरंतरता की चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं कॉलेजियम को पत्र लिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके अपने शासन में झारखंड की महत्वपूर्ण संस्थाएँ नियुक्तियों के अभाव में निष्क्रिय पड़ी हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दूसरों को संवैधानिक मर्यादा और संस्थागत निरंतरता का पाठ पढ़ाने से पहले मुख्यमंत्री अपनी सरकार की जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें। साथ ही, रिक्त पदों पर अविलंब नियुक्ति कर राज्य की संस्थाओं को क्रियाशील बनाने की उन्होंने मांग की है। उन्होंने बताया कि इस पत्र की प्रतिलिपि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कालेजियम को भी प्रेषित की गई है।