संविधान दिवस पर अमित शाह का देशवासियों को संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 26, नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद समेत संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन किया। उन्होंने संविधान को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि यह हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, "समस्त देशवासियों को ‘संविधान दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।इस गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले बाबासाहेब डॉ.
भीमराव अंबेडकर जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी सहित संविधान सभा के सभी महान सदस्यों को नमन करता हूं।हमारा संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की मजबूत नींव है, जो हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है।मोदी जी ने ‘संविधान दिवस’ मनाने की शुरुआत कर संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।"