भोपाल

संविधान दिवस पर SFI के देशव्यापी आह्वान ‘मेरा शहर, जंतर-मंतर!’ के तहत भोपाल में कार्यक्रम आयोजित

लेखक: Sanjida Khanam अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
संविधान दिवस पर SFI के देशव्यापी आह्वान ‘मेरा शहर, जंतर-मंतर!’ के तहत भोपाल में कार्यक्रम आयोजित

भोपाल, 26 नवंबर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर SFI भोपाल जिला समिति द्वारा देशव्यापी आह्वान ‘मेरा शहर, जंतर-मंतर!’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, समानता और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR प्रक्रिया रद्द करने और चुनाव आयोग में आवश्यक सुधारों की मांग उठाई गई। SFI ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं।

इसके साथ ही सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों को बंद करने, शिक्षा के निजीकरण और बढ़ती फीस के खिलाफ आवाज उठाई गई। संगठन ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सभी के लिए समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

SFI भोपाल जिला समिति ने संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और सार्वजनिक शिक्षा की रक्षा के लिए छात्र-नौजवानों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।

शिक्षा हमारा अधिकार है, कोई व्यापार नहीं!

संविधान बचाओ, शिक्षा बचाओ!

S
Sanjida Khanam

Sanjida Khanam डिजिटल हिंदी पत्रकारिता के साथ सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं।