राजनीति

संविधान केवल विधिक दस्तावेज नहीं, हमारी लोकतांत्रिक चेतना का आधार है: ओम बिरला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
संविधान केवल विधिक दस्तावेज नहीं, हमारी लोकतांत्रिक चेतना का आधार है: ओम बिरला

26 नवंबर, नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में देशभर से आए छात्रों और युवाओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारतीय संविधान के गौरवशाली इतिहास, इसके मुख्य आदर्शों और लोकतंत्र की परंपराओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संविधान किसी राष्ट्र का केवल विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि उसकी लोकतांत्रिक चेतना, सामूहिक संकल्प और उज्ज्वल भविष्य का आधार होता है।

ओम बिरला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत की भाषायी, धार्मिक और सांस्कृतिक विविधताओं के बीच हमारे संविधान ने राष्ट्र को एक साझा दृष्टि और दिशा प्रदान की है। संविधान सभा के सदस्यों ने दो वर्ष, ग्यारह महीने के गहन विचार-विमर्श, तर्क-वितर्क और सहमति-असहमति के बाद इस दूरदर्शी संविधान का निर्माण किया।

संसद और विधानमंडल जनाकांक्षाओं को अभिव्यक्ति देते हैं, कार्यपालिका नीतियों एवं कानूनों का क्रियान्वयन करती है और न्यायपालिका नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करती है। यही संस्थागत संतुलन हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 जैसे प्रयास लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक, विवेकशील और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों में निहित है। युवाओं की नवाचार क्षमता, तकनीकी कौशल और राष्ट्र के प्रति समर्पण विकसित भारत की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। प्रत्येक युवा अपने कार्यक्षेत्र में निष्ठा एवं परिश्रम से दायित्व निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है।

संविधान के आदर्शों की सार्थकता भी तभी है, जब वे हमारे विचारों और आचरण में प्रतिबिंबित हों। संविधान की वास्तविक सार्थकता उसके मूल्यों को आत्मसात कर प्रत्येक नागरिक के जीवन में समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व की अनुभूति सुनिश्चित करने में है।संविधान दिवस पर हमारा संकल्प हो कि हम अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों और दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए लोकतांत्रिक भारत को और अधिक सशक्त बनाने में सहभागी बनें।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संविधान दिवस पर छात्रों से संवाद कर संविधान को सिर्फ विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना का आधार बताया। यह विषय संविधान के इतिहास, मूल आदर्शों और लोकतंत्र की परंपराओं पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवा वर्ग को संविधान के महत्व से अवगत कराती है और लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाती है। इससे आम जनता में संविधान के प्रति सम्मान और नागरिक जिम्मेदारी की भावना जागृत हो सकती है, जिससे समाज में कानून के शासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का सुदृढ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।