मनोरंजन

साप्ताहिक राशिफल, 23 से 29 नवंबर:इस हफ्ते कन्या वालों को नौकरी में तरक्की और मिथुन राशि वालों के एक्स्ट्रा इनकम के योग बनेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
साप्ताहिक राशिफल, 23 से 29 नवंबर:इस हफ्ते कन्या वालों को नौकरी में तरक्की और मिथुन राशि वालों के एक्स्ट्रा इनकम के योग बनेंगे

23 से 29 नवंबर के बीच कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों से बॉस प्रसन्न रहेंगे और तरक्की की संभावना है। मिथुन राशि वालों के लिए अतिरिक्त आमदनी के बहुत अच्छे योग हैं। तुला राशि में सरकारी गतिविधियों से जुड़े कामों में बेहतरीन मुनाफा हो सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए भी परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेंगी।

मीन राशि वालों के लिए नया बिजनेस शुरू करने का अच्छा समय है और नए कारोबारी अनुबंध होंगे। मकर राशि वालों को बिजनेस में नई उपलब्धि मिल सकती है। वृष राशि के कारोबारियों को पहले किए गए बदलावों का अच्छा परिणाम मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों का उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। अविवाहित वृष राशि वालों के लिए अच्छा विवाह प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि में थायराइड और कर्क राशि में मौसमी बुखार की परेशानी बढ़ सकती है। एस्ट्रोलॉजर डॉ.

अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये सप्ताह मेष - पॉजिटिव- इस सप्ताह आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी व्यवहार कुशलता से मुश्किल काम भी आसानी से निकलवा पाएंगे। हालांकि काम की पहले से योजना बनाकर चलना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। मोबाइल या ईमेल के जरिए कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

नेगेटिव- लापरवाही के कारण कोई लाभदायक अवसर हाथ से निकल सकता है। महत्वपूर्ण कामों को नजरअंदाज करने से आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। युवाओं के मन में अपने करियर को लेकर कुछ असमंजस बना रहेगा। करियर- कार्यस्थल का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। हालांकि अपने काम की गुणवत्ता और बेहतर बनाने पर ध्यान देना होगा।

नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम तय समय पर पूरे करने होंगे। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में समय खराब करने से बचना होगा। हेल्थ- तनाव और गुस्से का असर मानसिक और शारीरिक सुकून पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 8 वृष - पॉजिटिव- इस सप्ताह ज्यादातर समय घर के रखरखाव और व्यवस्था से जुड़े कामों में बीतेगा।

इन कामों में सफलता जरूर मिलेगी। संतान से कोई शुभ समाचार मिलने पर घर में खुशी का माहौल रहेगा। फाइनेंस से जुड़ा लंबे समय से रुका काम भी पूरा हो सकता है। नेगेटिव- युवाओं को पढ़ाई में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से तनाव हो सकता है। हालांकि अपनी योग्यता पर भरोसा रखने से मनोबल बढ़ेगा।

कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उससे जुड़े मामलों में विशेष सावधानी रखनी होगी। करियर- बिजनेस में पिछले कुछ समय के दौरान किए गए बदलावों के अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा और लाभदायक परिस्थितियां भी सामने आएंगी। हालांकि इनका फायदा उठाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।

नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल सुखद रहेगा। लव- प्रेम संबंधों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा विवाह प्रस्ताव आ सकता है। इससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। हेल्थ- बदलते मौसम के कारण गले में दर्द, खांसी और जुकाम की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2 मिथुन - पॉजिटिव- इस सप्ताह अतिरिक्त आमदनी होने के बहुत अच्छे योग हैं।

किसी परेशानी के समय करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। इससे मनोबल मजबूत रहेगा और तनाव भी काफी कम होगा। कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने या उसकी नींव रखने के लिए समय बहुत अच्छा है। नेगेटिव- परिवार में चल रही किसी समस्या का असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। इसे आपसी बातचीत से सुलझाना बेहतर होगा।

रिश्तेदारों के साथ पैसों से जुड़े मामलों में मतभेद होने की आशंका है। करियर- बिजनेस के काम योजनाबद्ध तरीके से करने होंगे। निजी कारणों से कारोबार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को फाइनेंस से जुड़े कामों पर विशेष ध्यान देना होगा।

छोटी-सी लापरवाही बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। लव- वैवाहिक जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। हेल्थ- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। हालांकि तनाव के कारण सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6 कर्क - पॉजिटिव- इस सप्ताह अपनी समझदारी और कार्यकुशलता से समस्याओं को संभाल पाएंगे।

खुद की क्षमताओं और फैसलों पर विचार करने से सही दिशा मिलेगी। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। मान-सम्मान बना रहेगा। नेगेटिव- कोई दुखद समाचार मिलने से भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। मन को शांति और सुकून की जरूरत होगी। भाइयों के साथ चल रहा विवाद परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से सुलझ सकता है।

करियर- बिजनेस से जुड़े दस्तावेज और कागजी काम करते समय विशेष सावधानी रखनी होगी। छोटी-सी लापरवाही के कारण बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप कारोबार में सभी लेनदेन और कामकाज में पारदर्शिता जरूरी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा। लव- घर में प्रेम और अच्छा तालमेल बना रहेगा।

परिवार के लोग एक-दूसरे के साथ सहयोग करेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1 सिंह - पॉजिटिव- किसी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते फिर मधुर होंगे। धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा समय बीतेगा।

इससे मन प्रसन्न रहेगा और शारीरिक स्फूर्ति भी महसूस होगी। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। नेगेटिव- अहंकार और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास परेशानी खड़ी कर सकते हैं। योजनाएं बनाने के साथ उन्हें लागू करना भी जरूरी होगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान नहीं देने से घर में तनाव की स्थिति बन सकती है।

करियर- इस सप्ताह बिजनेस में बनते हुए कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कारोबार में बदलाव करने या नया काम शुरू करने की योजना फिलहाल टालना बेहतर होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मनमुटाव हो सकता है। ऐसी स्थिति में शांत रहने से सही फैसला ले पाएंगे। लव- जीवनसाथी का आत्मविश्वास और सहयोग आपका मनोबल मजबूत बनाए रखेगा।

प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। हेल्थ- थायराइड से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी होगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9 कन्या - पॉजिटिव- इस सप्ताह अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन से फायदा होगा। करीबी रिश्तेदारों के बीच पिछले कुछ समय से चल रहे गिले-शिकवे किसी दूसरे व्यक्ति की मध्यस्थता से दूर हो सकते हैं।

यात्रा होने की भी संभावना है। नेगेटिव- गुस्से के कारण बिना किसी खास बात के किसी से विवाद हो सकता है। कोई अशुभ या अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा। इसके कारण बनते हुए कामों में भी रुकावट आ सकती है। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए समय निकालना होगा। करियर- बिजनेस के विस्तार की योजनाएं बनाएंगे।

नौकरीपेशा लोगों के काम से बॉस प्रसन्न रहेंगे और तरक्की मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप बिजनेस में सभी काम पारदर्शी तरीके से करने से सफलता मिलेगी। हालांकि काम के सिलसिले में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। लव- वैवाहिक जीवन में अच्छा तालमेल बनाए रखना होगा। बच्चों की किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो सकती है।

समझदारी से परिस्थितियां संभालने पर रिश्ते बेहतर रहेंगे। हेल्थ- गले में इंफेक्शन, खांसी और जुकाम की परेशानी बढ़ सकती है। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5 तुला - पॉजिटिव- इस सप्ताह सामाजिक या राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के अवसर मिल सकते हैं।

इन गतिविधियों में अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भी समय बीतेगा। नेगेटिव- कजिन भाई-बहनों के साथ रिश्ते संभालकर रखने होंगे। बिना किसी खास वजह के उनके साथ मतभेद हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर भी विवाद होने की आशंका है। करियर- बिजनेस से जुड़ी यात्राएं फिलहाल टालना बेहतर होगा।

कारोबार के काम अपने कार्यस्थल पर रहकर ही पूरे करें। सरकारी गतिविधियों से जुड़े कामों में बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। नौकरी या कारोबार करने वाली महिलाओं के लिए भी परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेंगी। लव- घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन और अच्छा समय बिताने से तनाव कम होगा।

हेल्थ- गैस और कब्ज की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सतर्कता रखनी होगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3 वृश्चिक - पॉजिटिव- इस सप्ताह अपनी मेहनत और अच्छी व्यवस्था से लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आपके विचारों को विशेष महत्व मिलेगा।

किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलने से राहत और सुकून महसूस होगा। नेगेटिव- परिवार या कारोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को नजरअंदाज करने से परेशानी हो सकती है। आपकी लापरवाही के कारण घर में कुछ समस्याएं पैदा होंगी। इसका असर आपसी रिश्तों पर भी पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

करियर- बिजनेस से जुड़ा कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। परिस्थितियां काफी हद तक आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों के सहकर्मियों से संबंध खराब हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से विवाद बढ़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच प्रेम और मधुरता बनी रहेगी।

परिवार के साथ सुखद समय बिताने से आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे। हेल्थ- खांसी, जुकाम और गले में खराबी की परेशानी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7 धनु - पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। हालांकि अपनी ऊर्जा और उत्साह को सही दिशा में लगाने से अच्छे परिणाम भी मिलेंगे।

जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों की मदद करने से मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- गुस्सा और जल्दबाजी परिवार में परेशानी बढ़ा सकते हैं। इससे घर का माहौल खराब हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई फैसला फिलहाल लेना ठीक नहीं रहेगा। करियर- मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में फिलहाल मंदी की स्थिति बनी रहेगी।

हालांकि आर्थिक स्थिति सामान्य होगी और आमदनी व खर्च लगभग बराबर रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को काम में लापरवाही से बचना होगा। किसी शिकायत की स्थिति बन सकती है। लव- करीबी रिश्तेदारों से मिलने-जुलने से तनाव कम होगा। पारिवारिक रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। लव पार्टनर के साथ भी संबंध मधुर होंगे।

हेल्थ- बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सेहत को लेकर विशेष सावधानी रखनी होगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4 मकर - पॉजिटिव- इस सप्ताह आपकी व्यवहार कुशलता और बेहतर होगी। यही गुण तरक्की में मदद करेगा। अपनी समझदारी और संपर्कों का सही इस्तेमाल करके फायदा हासिल करेंगे। कोई पुराना विवाद किसी दूसरे व्यक्ति की मध्यस्थता से सुलझ जाएगा।

नेगेटिव- महत्वपूर्ण योजनाएं गोपनीय रखना जरूरी होगा। कोई दूसरा व्यक्ति इनका फायदा उठा सकता है। बच्चे की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। जरूरी कामों में आलस या जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने से कार्यक्षमता प्रभावित होगी। करियर- बिजनेस में कोई नई उपलब्धि मिलने वाली है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

कार्यस्थल पर छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। कर्मचारियों के बीच ऑफिस पॉलिटिक्स जैसी स्थिति बनने से काम का माहौल प्रभावित हो सकता है। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ अपनी गतिविधियां साझा करने से अच्छा तालमेल रहेगा। विपरीत लिंग के दोस्तों से मेलजोल के दौरान रिश्तों की मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी होगा।

हेल्थ- डायबिटीज से परेशान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता रखनी होगी। खानपान की अनियमितता से परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 1 कुंभ - पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी प्रभावशाली व्यक्ति से बेहतरीन मार्गदर्शन मिलेगा। इसकी मदद से कई महत्वपूर्ण फैसले लेने में आसानी होगी।

युवाओं को अपनी योग्यता और मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- पैसों के लेनदेन में विशेष सावधानी रखनी होगी। अपनी उपलब्धियों का जरूरत से ज्यादा दिखावा करने या काम करने का तरीका दूसरों को बताने से नुकसान हो सकता है। गुस्से के कारण विवाद बढ़ सकते हैं। करियर- फाइनेंस से जुड़ा कोई रुका हुआ काम हल हो जाएगा।

हालांकि बिजनेस की गतिविधियां फिलहाल सामान्य रहेंगी। कारोबार की मौजूदा कार्यप्रणाली में बदलाव करना अभी उचित नहीं होगा। नौकरीपेशा लोगों को सार्वजनिक स्थान पर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में धैर्य रखना जरूरी होगा। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा।

दोस्तों के साथ फैमिली गेट-टुगेदर का कार्यक्रम भी हो सकता है। हेल्थ- ज्यादा भागदौड़ और मेहनत के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8 मीन - पॉजिटिव- जिस काम के लिए मेहनत कर रहे थे, इस सप्ताह उसके अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इससे तनाव दूर होगा और काफी राहत महसूस करेंगे।

युवाओं को किसी प्रयास में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- मुश्किल परिस्थितियों में गुस्से और अहंकार के कारण परेशानी बढ़ सकती है। घर की कोई महत्वपूर्ण निजी बात सार्वजनिक होने की आशंका है। नकारात्मक सोच वाले लोग आपको लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। करियर- नया बिजनेस या काम शुरू करने के लिए समय बहुत अच्छा है।

नए कारोबारी अनुबंध भी होंगे। हालांकि कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों के साथ विवाद से बचना होगा। लव- दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा। इससे अपने कामों पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। विपरीत लिंग के दोस्तों से दूरी बनाए रखना रिश्तों के लिए बेहतर होगा।

हेल्थ- भीड़भाड़ और प्रदूषण के कारण खांसी, जुकाम या त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।