अपराध

सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान

जम्मू और कश्मीर बैंक ने केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के साथ हुए पांच साल के एग्रीमेंट के तहत परमानेंट सरकारी कर्मचारियों का ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया है.

इसके अलावा, कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बीमा के साथ पढ़ाई, बेटी की शादी और लोन से जुड़ी कई सुविधाएं भी शामिल हैं.

इस एग्रीमेंट का खास मकसद कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा देना और जरूरत के समय उनके परिवार को वित्तीय मदद उपलब्ध कराना है.

आइए जानते हैं कि इस एग्रीमेंट के तहत कर्मचारियों को कौन-कौन से फायदे मिलेंगे.

सरकारी कर्मचारियों के बीमा कवर में क्या-क्या मिलेगा?

1 करोड़ रुपये का बीमा: कर्मचारियों का ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये किया गया है.

हवाई दुर्घटना बीमा: एयर एक्सीडेंट कवर के तहत 1.35 करोड़ रुपये की सुविधा दी जाएगी.

दिव्यांगता पर मदद: स्थायी रूप से पूरी तरह दिव्यांग होने पर 75 लाख रुपये का कवर मिलेगा.

आंशिक दिव्यांगता पर: स्थायी आंशिक दिव्यांगता के लिए 55 लाख रुपये का कवर निर्धारित किया गया है.

बच्चों की पढ़ाई: कर्मचारी की मौत होने पर पात्र परिवार को बेटे के उच्च शिक्षा के लिए 8 लाख रुपये और बेटी की पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपए तक की मदद मिलेगी.

बेटी की शादी: पात्र परिवार को बेटी की शादी के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता मिल सकती है.

एयर एम्बुलेंस: निर्धारित शर्तों के तहत 10 लाख रुपये तक का एयर एम्बुलेंस कवर भी शामिल है.

लोन और बैंकिंग सुविधाओं में भी मिलेगी राहत

बीमा के अलावा कर्मचारियों को बैंकिंग सेवाओं और लोन में भी कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी.

जीरो बैलेंस अकाउंट और मुफ्त इंटरनेशनल डेबिट कार्ड की सुविधा.

लाइफटाइम फ्री RuPay क्रेडिट कार्ड और जीवनसाथी के लिए ऐड-ऑन कार्ड.

पर्सनल लोन की लागू ब्याज दरों में 0.25% यानी 25 बेसिस पॉ

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।