व्यापार

सरकारी खजाने में बंपर इजाफा, कहां खर्च होता है आपकी जेब से निकला पैसा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सरकारी खजाने में बंपर इजाफा, कहां खर्च होता है आपकी जेब से निकला पैसा?

बिजनेस करने वाला हो या फिर नौकरी उनकी कमाई से कुछ हिस्सा टैक्स के तौर पर सरकार के पास जाता है.

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि जो पैसे लोगों की कमाई से टैक्स के तौर पर सरकार के खजाने में जमा हो रहे हैं तो उस पैसे का आखिर क्या होता है? यानी उस पैसे को कहां पर खर्च किया जाता है?

अगर आपके भी मन में ये सवाल है कि सरकार के खजाने में जमा होने वाली रकम का क्या होता है तो आज इस बारे में जान लीजिए.

टैक्स वसूली में 13 प्रतिशत का आया उछाल

अगर सरकार की डायरेक्ट टैक्स से कमाई की बात करें तो सरकार को डायरेक्ट टैक्स से 12.12 लाख करोड़ की कमाई हुई है और ये कमाई 17 सितंबर तक की है.

जानने वाली बात तो यह है कि ये कमाई पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत ज्यादा है.

हां, लेकिन इस कमाई को सरकार एक ही जगह नहीं, बल्कि देश की जरूरत को देखते हुए कई जरूरी जगहों पर खर्च करती है. ऐसे में अब जानते हैं कि टैक्स का पैसा कहां खर्च होता है?

15 अक्टूबर से बंद होगा UPI?

गाजियाबाद के दुकानदारों ने लगाया '0nly Cash' का बोर्ड

टैक्स का पैसा जाता कहां है?

दरअसल, जो पैसा सरकार को इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स से मिलता है, उसे कहीं एक जगह रखा नहीं जाता है, बल्कि वो पैसा Consolidated Fund of India में जाता है.

फिर इसके बाद सरकार इस पैसे को केवल एक ही जगह खर्च न करके देश के दूसरी जरूरतों पर इस पैसे को खर्च करती है.

सरकार के बजट के मुताबिक, इन सभी खर्च को अलग-अलग चीजों में बांट दिया जाता है और वहीं इन सभी हिस्सों को मिलाकर 100 प्रतिशत खर्च होता है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए किया जाता है.

कहां-कहां खर्च किया जाता है?

कुल खर्च की बात करें तो इसका 22 प्रतिशत हिस्सा राज्यों

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर सरकारी खजाने में टैक्स के रूप में जमा हो रहे धन की बढ़ती राशि और उसके उपयोग पर प्रकाश डालती है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लोगों के कर के पैसे के प्रबंधन और सार्वजनिक खर्च के पारदर्शिता को उजागर करता है, जिससे नागरिकों को अपनी आय के उपयोग की स्पष्ट तस्वीर मिलती है। अगर सरकार टैक्स से जुटाए गए पैसे को शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढाँचे और सामाजिक कल्याण पर खर्च करती है, तो आम जनता को बेहतर सेवाएँ और विकास के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक और सामाजिक स्थिरता बढ़ती है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।