सरकारी योजना से बदली दीपू प्रसाद साहू की तकदीर, ब्राउन राइस मिल से 15 लोगों को रोजगार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
डिंडौरी के सारसडोली गांव में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से करीब 30 लाख रुपये की लागत से स्थापित हुई इकाई। 10 लाख रुपये की अनुदान सहायता और बैंक ऋण से शुरू हुए उद्यम से ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा।
डिंडौरी, अक्टूबर 22: जिले के मेहदवानी विकासखंड के ग्राम सारसडोली के दीपू प्रसाद साहू ने सरकारी योजना की मदद से स्वरोजगार की राह अपनाई है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत उन्होंने करीब 30 लाख रुपये की लागत से ब्राउन राइस मिल इकाई स्थापित की है। इस इकाई में पशु आहार और मुर्गी दाना तैयार किया जाता है।
परियोजना के लिए उन्हें 10 लाख रुपये की अनुदान सहायता स्वीकृत की गई है। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और बैंक ऋण से शुरू हुई इस पहल से 12 से 15 लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को गांव के पास ही आजीविका का अवसर मिला है और क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा मिल रहा है।
-------
बाइट दीपू साहू,हितग्राही बाइट चरण धुर्वे, हितग्राही
बाइट - नंदलाल हितग्राही बाइट चंद्रभान सिंह सैयाम, सहायक संचालक, उद्यानिकी विभाग,डिंडौरी