राजनीति

सरपंच ने ग्रामीण से गाली-गलौज कर चप्पलों से पीटा, VIDEO:मंगल भवन के घटिया काम का विरोध करने पर विवाद; पुलिस कर रही जांच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सरपंच ने ग्रामीण से गाली-गलौज कर चप्पलों से पीटा, VIDEO:मंगल भवन के घटिया काम का विरोध करने पर विवाद; पुलिस कर रही जांच

कटनी बहोरीबंद जनपद की सिहुड़ी ग्राम पंचायत में मंगल भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सुनमान लोधी का आरोप है कि निर्माण में स्कूल के गिरे हुए भवन का मलबा इस्तेमाल किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर भाजपा समर्थित सरपंच रामकृष्ण लोधी ने गाली-गलौज कर चप्पलों से पिटाई की।

घटना का वीडियो सोमवार देर रात सामने आया। निर्माण में मलबे के इस्तेमाल का विरोध किया पीड़ित सुनमान लोधी के मुताबिक, 6 अक्टूबर को ग्राम पंचायत में मंगल भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान कथित तौर पर एक स्कूल के गिरे हुए भवन का मलबा निर्माण में इस्तेमाल किया जा रहा था। सुनमान ने इसका विरोध करते हुए निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

आरोप है कि इससे सरपंच रामकृष्ण लोधी नाराज हो गए और उनके साथ मारपीट की। गाली-गलौज कर चप्पलों से पीटने का आरोप सुनमान लोधी का आरोप है कि सरपंच ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर सार्वजनिक रूप से चप्पलों से पिटाई की। पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद उस पर शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया गया।

उसने बताया कि सरपंच के बड़े भाई शंकर महतो और अन्य लोगों के आग्रह के बाद शुरुआत में थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने पकड़ा तूल घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पीड़ित ने मंगल भवन निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

उसका कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल कर सरकारी राशि की बर्बादी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस वीडियो के आधार पर कर रही जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि मारपीट का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। संबंधित थाने में पीड़ित की ओर से अब तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

इसके बावजूद पुलिस वीडियो के आधार पर अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।