सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया सीएचसी में डायलिसिस सेवा शुरू, चार यूनिट स्थापित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया सीएचसी में डायलिसिस सेवा शुरू, चार यूनिट स्थापित, अब मरीजों को डायलिसिस के लिए दूर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
Short Headline: सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया सीएचसी में डायलिसिस सेवा शुरू, चार यूनिट स्थापित
सरायकेला-खरसावां: जिले के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार से डायलिसिस सेवा शुरू हो गई। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की पहल और हंस फाउंडेशन के सहयोग से पहले चरण में यहां चार डायलिसिस यूनिट स्थापित की गई हैं। उपायुक्त ने विधिवत सेवा का शुभारंभ किया।
डायलिसिस सेवा शुरू होने से गम्हरिया और आसपास के क्षेत्र के किडनी रोगियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब मरीजों को डायलिसिस के लिए दूर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
उपायुक्त नीतीश कुमार ने कहा कि सीएचसी में मरीजों का काफी दबाव है और डायलिसिस के साथ क्रिटिकल केयर जैसी सुविधाओं के विस्तार पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही यहां माइनर ऑपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे आपात स्थिति में मरीजों को स्थानीय स्तर पर जरूरी चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
बाइट– नीतीश कुमार, उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां