व्यापार

सर्दियों में दूध सस्ता मिलता है, इस बार उल्टा हुआ, 2 से 4 रुपए बढ़ी कीमतें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सर्दियों में दूध सस्ता मिलता है, इस बार उल्टा हुआ, 2 से 4 रुपए बढ़ी कीमतें

देश में महंगाई इस साल काफी ज्यादा बढ़ गई है.

रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाने- पीने की चीजों के दामों में भी इजाफा हुआ है.

इसी में से एक है दूध, सर्दियों के मौसम में भी इसके दामों में तेजी से इजाफा होते नजर आया है. जबकि इस मौसम में दूध के दाम कम ही बढ़ते हैं. ऐसे में इस साल ये इजाफा क्यों हो रहा है?

नवंबर में ही मदर डेयरी, अमूल और अन्य मिल्क ब्रांड्स ने दूध के दामों में इजाफा किया है.

किसी ने 2 रुपये तो किसी ने 4 रुपये और किसी ने 6 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है.

सालभर में 8 रुपये बढ़े दूध के दाम

FY 2027 में दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है. महज छह महीने में ही दो बार दूध के दाम बढ़ चुके हैं.

जबकि ये मौसम डेयरी बिजनेस के लिए 'विंटर फ्लश' यानी सर्दियों में दूध उत्पादन बढ़ने का सीजन है.

ये एक ऐसा दौर है जब आमतौर पर दूध की आपूर्ति बेहतर हो जाती है और खरीद लागत कम हो जाती है.

'केयरएज रेटिंग्स' (CareEdge Ratings) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूध की उपलब्धता सीमित रहने और पशु आहार, चारे, प्रोसेसिंग तथा लॉजिस्टिक्स की लागत अधिक बने रहने के कारण, चालू वित्त वर्ष के बाकी समय में भी दूध की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहने की संभावना है.

क्यों बढ़ रहे दूध के दाम?

दूध की कीमतों के बढ़ने के पीछे कई वजह हैं, जिनमें से एक मौसम की मार भी है.

इस साल मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं रहा है. अलनीनो के असर और अनियमित बारिश के कारण हरा चारा मिलना मुश्किल हुआ है.

जिसकी वजह से पशु आहार और चारे की कीमतों में इजाफा हुआ, जिसे दूध बेचने वाले किसानों ने ज्यादा दामों में खरीदा. तो वहीं डीजल, पेट्रोल, माल ढुलाई, किराया आदि में भी बढ़ोतरी हुई है.

जिसकी वजह से दूध के दामों में इजाफा हुआ है.

आगे और बढ़ेंगे दाम? विंटर फ्लश के समय में जब दूध और दूध से बनने वाली चीजों के दाम स्थिर रहते हैं.

उस समय में ही यानी नव

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सर्दियों में दूध की कीमतें बढ़ने का विषय है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि महंगाई के बीच सामान्य लोगों के रोज़मर्रा के खर्च पर असर पड़ता है। दूध, जो सर्दियों में आमतौर पर सस्ता रहता है, इस वर्ष 2 से 4 रुपये बढ़ा है, जो उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त बोझ बन सकता है। इससे परिवारों की बजट में कटौती या वैकल्पिक विकल्पों की खोज की संभावना बढ़ती है, खासकर निम्न और मध्यम आय वर्ग में।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।