देश

सरकार ने दलाई लामा को लुटियंस जोन में बंगला दिया:यह घर पंडित रविशंकर शुक्ल लेन पर, विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर हुआ आवंटन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सरकार ने दलाई लामा को लुटियंस जोन में बंगला दिया:यह घर पंडित रविशंकर शुक्ल लेन पर, विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर हुआ आवंटन

केंद्र सरकार ने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा को नई दिल्ली के लुटियंस इलाके में सरकारी बंगला आवंटित किया है। यह बंगला पंडित रविशंकर शुक्ल लेन पर स्थित है। दलाई लामा के निजी कार्यालय गादेन फोद्रंग ट्रस्ट को विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर टाइप-7 बंगला दिया गया है। हालांकि, केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने इस आवंटन पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

ऐसे सरकारी आवास आमतौर पर तीन साल के लिए आवंटित किए जाते हैं, जिन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है। यह बंगला दिल्ली में संसद से करीब तीन किलोमीटर दूर है। तिब्बती संसद ने भारत सरकार का जताया आभार तिब्बती संसद-इन-एक्साइल ने इस फैसले के लिए भारत सरकार का आभार जताया है। संसद की अध्यक्ष डोलमा त्सेरिंग ने कहा कि यह दलाई लामा और तिब्बती समुदाय के प्रति भारत के समर्थन का महत्वपूर्ण संकेत है।

इससे दलाई लामा की दिल्ली यात्राएं आसान होंगी और राजधानी में उनके ठहरने के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। गादेन फोद्रंग ट्रस्ट दलाई लामा का निजी कार्यालय है। यह उनके आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग करता है। ट्रस्ट का उद्देश्य मानवीय मूल्यों, धार्मिक सद्भाव, तिब्बती संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

इसके साथ ही यह प्राचीन भारतीय ज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए भी काम करता है। 1940 में 14वें दलाई लामा बने थे ल्हामो थोंडुप दलाई लामा एक मंगोलियाई पद है, जिसका मतलब होता है ज्ञान का महासागर। तिब्बत में अब तक 14 दलाई लामा हो चुके हैं। ल्हामो थोंडुप को 22 फरवरी, 1940 को 14वां दलाई लामा घोषित किया गया था।

तब उनकी उम्र महज 5 साल थी। उन्हें तेनजिन ग्यात्सो भी कहा जाता है। 1937 में जब तिब्बत के धर्मगुरुओं ने दलाई लामा को देखा तो पाया कि वो 13वें दलाई लामा थुबतेन ग्यात्सो के अवतार थे। सभी टेस्ट पास करने के बाद धर्मगुरुओं ने ल्हामो थोंडुप को धार्मिक शिक्षा दी और दलाई लामा के रूप में मान्यता दी।

कैसे शुरू हुई दलाई लामा चुनने की प्रक्रिया 1357 से 1419 तक तिब्बत में जे सिखांपा नाम के एक धर्मगुरु हुए। इन्होंने 1409 में एक स्कूल शुरू किया। इसका नाम जेलग स्कूल था। इसी स्कूल में गेंदुन द्रुप एक होनहार छात्र थे। यही आगे चलकर पहले दलाई लामा बने। 1630 के दशक में बौद्धों और तिब्बतियों के बीच नेतृत्व को लेकर लड़ाइयां शुरू हो गई थीं।

आखिर में 5वे

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

केंद्र सरकार ने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा के लिए नई दिल्ली के लुटियंस क्षेत्र में एक सरकारी बंगला आवंटित किया है। यह बंगला पंडित रविशंकर शुक्ल लेन पर स्थित है और दलाई लामा के निजी कार्यालय गादेन फोद्रंग ट्रस्ट को विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर दिया गया है। यह कदम दलाई लामा की भारत में आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी आधार प्रदान करता है, जिससे उनकी उपस्थिति और प्रभाव बढ़ता है। जनता के लिए यह निर्णय सांस्कृतिक और धार्मिक समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखा जा सकता है, साथ ही सरकारी

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।