व्यापार

सरकार द्वारा प्रदेश हितों की रक्षा और राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उठाए कई प्रभावी कदम: हर्षवर्धन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सरकार द्वारा प्रदेश हितों की रक्षा और राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उठाए कई प्रभावी कदम: हर्षवर्धन

नवंबर 12, शिमला (हिमाचल प्रदेश): उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राज्य सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश हितों की रक्षा और राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने न सिर्फ पिछले चुनाव में भारी बहुमत से सरकार पर भरोसा जताया था बल्कि उपचुनावों में भी कांग्रेस को ही समर्थन दिया।

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने बताया कि 6 हजार बेसहारा बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बनाया गया है। वहीं 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को ओपीएस मिला है। इसके अलावा 680 करोड़ की स्टार्ट-अप योजना, प्राकृतिक खेती और दूध पर देश में सर्वाधिक एमएसपी देकर सरकार ने रोजगार बढ़ाए हैं। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में 3 हजार करोड़ निवेश के साथ रोबोटिक सर्जरी शुरू की गई जिसमें अब एक हजार सफल ऑप्रेशन हो चुके हैं।

प्रदेश हितों की रक्षा करते हुए सरकार ने कड़छम-वांगतू पावर प्रोजैक्ट में 12 से 18 प्रतिशत रॉयल्टी, बीबीएमबी और वाइल्ड फ्लावर हॉल के मामलों में जीत हािसल की है जिससे न सिर्फ हिमाचल के हक प्राप्त हुए हैं बल्कि राज्य की आमदनी भी सुनिश्चित हुई है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर हिमाचल प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को उजागर करती है, जहाँ उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने प्रदेश हितों की रक्षा और अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उठाए कदमों पर बल दिया। सरकार को चुनावों में भारी बहुमत और उपचुनावों में कांग्रेस के समर्थन से वैधता मिली, जिससे उसकी नीतियों को आगे बढ़ाने का आधार मजबूत हुआ। यह रिपोर्ट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकार ने आर्थिक सुधार, उद्योग विकास और रोजगार सृजन में ठोस कदम उठाए हैं, जिससे प्रदेश की समृद्धि में योगदान ह

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।