देश

सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ यादव

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राज्य की समृद्धि और खुशहाली का यह उत्सव तभी सार्थक हो सकता है, जब हमारी आर्थिक विकास दर सकारात्मक, मजबूत और समावेशी हो तथा समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जुड़ने का अवसर मिले। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि की घोषणा की है।

हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 30 और 31 अक्टूबर को सभी वृंदावन ग्रामों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें गिर सहित देशी नस्लों के दुधारू पशुओं के दुग्ध उत्पादन के आधार पर पशुपालकों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में पचास हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

हमारा उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़े और कृषि, पशुपालन सहित सभी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और खुशहाली का नया वातावरण बना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।