भोपाल

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज एवं सतत विकास लक्ष्यों की कार्ययोजना पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज एवं सतत विकास लक्ष्यों की कार्ययोजना पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ

मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को सुदृढ़ कर बीमारियों की समय पर पहचान, रोकथाम और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में समय पर उपस्थिति, सेवाओं की गुणवत्ता और जवाबदेही पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एचपीवी टीकाकरण अभियान को निर्धारित 60 दिनों के स्थान पर 30 दिनों में पूरा करना स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता का प्रमाण है।

अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा रश्मि अरुण शमी ने 100 प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि, पांच जिलों में 100 प्रतिशत स्क्रीनिंग तथा सुमन पंचायत के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार, विभागीय समन्वय और प्रभावी निगरानी के माध्यम से उपलब्धियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक मनोज झालानी ने कहा कि कार्यशाला में स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिकताओं की पहचान कर उनके क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट एवं समयबद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों तथा डिजिटल हेल्थ एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग की बात कही।

डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ. यावन जेनफ्रेन्कोइस हुतिन ने मातृ मृत्यु दर, नवजात मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर में कमी लाने को महत्वपूर्ण प्राथमिकता बताया। उन्होंने टीबी की सक्रिय स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य संस्थाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तकनीकी सहयोग का आश्वासन दिया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज और सतत विकास लक्ष्यों की कार्ययोजना पर आयोजित यह दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला स्वास्थ्य नीति के क्रियान्वयन को तेज करने के उद्देश्य से है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को सुदृढ़ करने, बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने का मंच है। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने एचपीवी टीकाकरण अभियान को 60 दिनों से घटाकर 30 दिनों में पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई, जो स्वास्थ्य संस्थाओं की जवाबदेही और दक्षता को दर्शाता है। यदि यह य

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।