Sashidhar Jagdishan: कौन हैं शशिधर जगदीशन? जो HDFC बैंक के CEO और MD के तौर पर दोबारा नहीं लेंगे नियुक्ति, कब होंगे रिटायर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Who is Sashidhar Jagdishan: HDFC बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शशिधर जगदीशन ने बैंक के MD और CEO के तौर पर दोबारा नियुक्ति न लेने का फैसला किया है.
कंपनी ने शनिवार को BSE फाइलिंग में बताया कि वे 26 अक्टूबर, 2026 को बैंक से रिटायर हो जाएंगे.
HDFC बैंक की स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, जगदीशन ने 29 अगस्त को बैंक को अपने फैसले के बारे में बताया था. बैंक के बोर्ड ने उसी दिन हुई मीटिंग में उनके फैसले पर गौर किया.
HDFC बैंक ने अपनी फाइलिंग में कहा कि समझाने-बुझाने के बावजूद जगदीशन ने दोबारा नियुक्ति न लेने के अपने फैसले को दोहराया.
वे 26 अक्टूबर, 2026 को कामकाज के समय के आखिर में बैंक की सर्विस से रिटायर हो जाएंगे.
इसके अलावा, HDFC बैंक बोर्ड ने कहा कि वह जगदीशन की जगह लेने वाले व्यक्ति को चुनने और नियुक्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाएगा.
कौन हैं शशिधर जगदीशन वर्तमान में शशिधर जगदीशन एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और सीईओ हैं. जो 26 अक्टूबर, 2026 को रिटायर हो जाएंगे. कंपनी ने शनिवार को BSE फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है.
शशिधर ने 2020 में इस पद को संभाला था. उनकी नियुक्ति आदित्य पुरी की जगह पर हुई थी.
अगर उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया है.
इसके बाद ब्रिटेन के शेफील्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स ऑफ मनी, बैंकिंग एंड फाइनेंस में मास्टर डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, वह एक योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं.
उन्होंने 1996 में बतौर फाइनेंस मैनेजर एचडीएफसी बैंक से अपना करियर शुरू किया था. 1999 में वह फाइनेंस के बिजनेस हेड बने और 2008 में उन्हें चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई. 2020 में उन्हें बैंक का एमडी और सीईओ बनाया गया.
खबर अपडेट की जा रही है...
📡 स्रोत: NewsData.io