व्यापार

सस्ता होम और कार लोन, महिलाओं के लिए भी ऐलान, इस बैंक ने की बड़ी घोषणाएं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सस्ता होम और कार लोन, महिलाओं के लिए भी ऐलान, इस बैंक ने की बड़ी घोषणाएं

त्योहारों के सीजन में अगर आप घर या नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा के नए ऑफर के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए.

बैंक ने अपने फेस्टिव कैंपेन के तहत होम लोन, कार लोन, सेविंग अकाउंट और डेबिट कार्ड पर कई फायदे देने का ऐलान किया है.

खास बात ये है कि महिला ग्राहकों के लिए होम लोन की ब्याज दर में अलग से छूट रखी गई है. वहीं, महिलाओं के लिए कुछ खास सेविंग अकाउंट भी ऑफर किए जा रहे हैं.

बैंक के इस अभियान का नाम 'बॉब के संग त्योहार की उमंग- शुभ भी, लाभ भी' है. आइए जानते हैं कि इस ऑफर में किसे कितना फायदा मिल सकता है.

कितना है होम लोन का ब्याज?

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक, उसके होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.40% सालाना है.

इसके साथ पात्र ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस में पूरी छूट भी दी जा रही है.

महिला ग्राहकों को होम लोन की ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत अंक की एक्स्ट्रा छूट दी जा रही है.

इसके अलावा 40 साल से कम उम्र के कुछ ग्राहक, बैंक में सैलरी अकाउंट रखने वाले चुनिंदा सरकारी, PSU और कॉरपोरेट कर्मचारी और कुछ दूसरे श्रेणियों के ग्राहकों को 0.10 प्रतिशत अंक की छूट मिल सकती है.

अगर आप घर बनाने के लिए प्लॉट खरीदना चाहते हैं, तो बैंक की 'बॉब स्वभूमि' योजना भी एक ऑप्शन है.

इसमें ग्राहकों को कम मार्जिन, कर्ज चुकाने के लिए लंबा समय और प्रोसेसिंग फीस में छूट जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं.

कार खरीदने वालों को कितनी राहत?

नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बैंक ने कार लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.85% सालाना रखी है.

बैंक के मुताबिक, आवेदन की प्रक्रिया डिजिटल तरीके से की जा सकती है.

साथ ही, लोन की मंजूरी और दस्तावेजों की प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की गई है.

अगर आप पेट्रोल या डीजल की जगह इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो बैंक की 'बॉब ग्रीन व्हील्स' योजना के तहत ग्राहकों को ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत अंक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है.

इसमें लोन चुकाने के लिए लंबा समय मिलने का ऑप्शन भी शामिल है.

<p st

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।