राज्य

सतना में सेवा संकल्प अभियान: सांसद गणेश सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों और माताओं से किया संवाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सतना में सेवा संकल्प अभियान: सांसद गणेश सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों और माताओं से किया संवाद

सतना। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सतना सांसद गणेश सिंह ने महदेवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-38 में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने बच्चों, माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बाल विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

सांसद ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध पोषण सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान गणेश सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और उनके सुझावों को जाना। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

------

होल्डअप साउंड

“बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान देते हुए आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधरोपण भी किया गया।”

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।