सतना- श्रम प्रहरी योजना से अपंजीकृत संस्थानों पर होगी निगरानी, नागरिक भी दे सकेंगे सूचना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सतना। श्रमिकों के हितों की सुरक्षा और श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए श्रम प्रहरी-एक जनभागीदारी पहल शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से अपंजीकृत कारखानों, दुकानों और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखी जाएगी। इसमें आम नागरिक भी अपनी भागीदारी निभाते हुए ऐसे संस्थानों की जानकारी श्रम विभाग तक पहुंचा सकेंगे।
सहायक श्रमायुक्त, रीवा संभाग सतना ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत ऐसे संस्थानों की जानकारी दर्ज की जा सकती है, जहां 10 या उससे अधिक श्रमिक कार्यरत हैं और जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है। नागरिक इन संस्थानों की सूचना स्वयं श्रम विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य अपंजीकृत संस्थानों को नियमानुसार पंजीकरण के दायरे में लाना और वहां श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करना है।
इससे श्रमिकों के हितों की सुरक्षा और श्रम संबंधी नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के अलावा श्रमिक हेल्पलाइन नंबर 18002338888 पर कॉल करके भी अपंजीकृत संस्थानों की जानकारी दे सकते हैं।
ऑनलाइन सूचना दर्ज करने के लिए लिंक:
https://labour-mponline-gov-in/Portal/Services/Shram/UURS/ReportUnregisteredUnit.aspx
श्रम प्रहरी योजना पोर्टल
5 Lower Headers
श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए शुरू हुई श्रम प्रहरी पहल
10 या अधिक श्रमिकों वाले अपंजीकृत संस्थानों पर रहेगी निगरानी
आम नागरिक भी श्रम विभाग को दे सकेंगे अपंजीकृत संस्थानों की सूचना
श्रमिक हेल्पलाइन नंबर 18002338888 पर कर सकते हैं शिकायत
ऑनलाइन पोर्टल के जरिए दर्ज कराएं अपंजीकृत संस्थानों की जानकारी