राजनीति

सत्ता परिवर्तन का संवैधानिक रास्ता केवल चुनाव : केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सत्ता परिवर्तन का संवैधानिक रास्ता केवल चुनाव : केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

जयपुर, 31 अक्टूबर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि भारत में सत्ता परिवर्तन का एकमात्र संवैधानिक और लोकतांत्रिक रास्ता चुनाव है। उन्होंने विपक्षी दलों के सत्ता परिवर्तन संबंधी बयानों को नकारात्मक प्रचार बताते हुए कहा कि देश की जनता अपने मताधिकार से सरकार चुनने में पूरी तरह सक्षम है।

जोशी शनिवार को जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारत की परंपराओं और संस्कारों में रचा-बसा है, लेकिन राजनीतिक हताशा के कारण विपक्षी दल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने देश की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है।

देश में बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 12 वर्षों में देश में स्टार्टअप की संख्या 260 से बढ़कर दो लाख 40 हजार से अधिक हो गई है। उनके अनुसार, भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाए हुए है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।