व्यापार

आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

आज 31 अक्टूबर (शनिवार) को देशभर में अधिकांश जगहों पर बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह महीने का 5वां शनिवार है और RBI के नियमों के अनुसार 5वें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं.

बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं.

आज सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष में केवल गुजरात (अहमदाबाद) में बैंक शाखाएं आज बंद रहेंगी. इसके अलावा अन्य सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले हैं.

अब चूंकि कल से नवंबर का महीना शुरू हो रहा है. ऐसे में बैंक ग्राहकों को इस दौरान छुट्टियों की लिस्ट पर गौर फरमाना चाहिए.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, क्षेत्रीय त्योहारों और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण कुछ चुनिंदा शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

चेक जमा करने, डिमांड ड्राफ्ट लेने या लॉकर का इस्तेमाल करने के लिए बैंक जाने की जरूरत पड़ती है इसलिए छुट्टियों का खास ध्यान रखें ताकि ब्रांच जाने में समय की बर्बादी न हो.

नवंबर में छुट्टियों की भरमार

RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर में नवंबर में दीवाली, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती और अन्य क्षेत्रीय त्योहारों के साथ-साथ रविवार तथा दूसरे और चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियां शामिल हैं.

ध्यान रहें कि सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होती हैं इसलिए बैंक शाखाएं किन तारीखों पर बंद रहेंगा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वे कहां स्थित हैं और उस दिन वहां क्या खास मनाया जा रहा है.

अगले हफ्ते कब-कब बैंक रहेंगे बंद?

कल 1 नवंबर रविवार है इसलिए बैंक बंद रहेंगे.

फिर 8 नवंबर और 15 नवंबर को भी बैंक रविवार होने के चलते बंद रहेंगे, जबकि 14 नवंबर को दूसरे शनिवार की छुट्टी है.

महीने में आगे, 22 नवंबर और 29 नवंबर को रविवार है. 28 नवंबर को चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी.

ये नियमित छुट्टियां पूरे भारत में लागू होती हैं, हालांकि त्योहारों से जुड़ी छुट्टियां अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग हो सकती हैं. कल रविवार के अलावा, बैंक सोमवार को भी बंद रहेंगे.

इस दिन नोंगक्रेम नृत्य के कारण शिलांग में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

<iframe title="Share Market में ₹3 लाख करोड़ की कमाई!

Sensex 600 Points उछला, आ

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।