सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे और शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले की भारत ने निंदा की है. दम्माम में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. वहीं शायबाह में एक भारतीय घायल हो गया.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम एक बार फिर दोहराते हैं कि आम नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए.
एमईए ने कहा, ''हम सऊदी अरब में आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हैं.
इनमें 21 अक्टूबर को दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पूर्वी प्रांत में सऊदी अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले भी शामिल हैं.
दुर्भाग्य से, इन हमलों में आम नागरिकों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं.''
हम सऊदी सरकार के साथ खड़े- भारत
विदेश मंत्रालय ने कहा, ''हम सऊदी अरब के लोगों और वहां की सरकार के साथ खड़े हैं, ताकि वे अपनी संप्रभुता की रक्षा कर सकें.
हमें उम्मीद है कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी.''
بيان وزارة الشؤون الخارجية الهندية @MEAIndia بشأن الهجمات التي استهدفت البنية التحتية المدنية وقطاع الطاقة في المملكة العربية السعودية.
India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) October 22, 2026
उन्होंने कहा, ''दम्माम हवाई अड्डे पर हुए हमले में दुर्भाग्य से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले में एक और भारतीय नागरिक घायल हुआ है.
हम पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.
रियाद में भारतीय दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करेगा.''
<p styl
📡 स्रोत: ABP Live