राज्य

सऊदी अरब: भारतीय दूतावास की भारतीयों से स्थानीय निर्देशों के पालन की अपील

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सऊदी अरब: भारतीय दूतावास की भारतीयों से स्थानीय निर्देशों के पालन की अपील

अक्टूबर 15, नई दिल्ली: रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। दूतावास ने हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने और मौजूदा घटनाक्रम से जुड़े वीडियो या समाचार प्रसारित नहीं करने की सलाह दी है।

दूतावास की ओर से जारी नई एडवाइजरी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में घायल दो भारतीय नागरिक अब भी आईसीयू में भर्ती हैं। एक अन्य भारतीय नागरिक को आईसीयू से हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, चार भारतीय नागरिक सामान्य वार्ड में उपचार करा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

एडवाइजरी में बताया गया है कि रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन अब भी निलंबित है। हालांकि, दम्माम, जेद्दा और मदीना से उड़ानें जारी हैं, लेकिन कुछ व्यवधान बने हुए हैं।

वहीं, भारतीय विमानन कंपनियों ने 17 अक्टूबर तक सऊदी अरब से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी हैं। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।