सऊदी अरब पर फिर हुआ हमला, होर्मुज पर बैठक टलने के बाद हूतियों ने मिलिट्री एयरपोर्ट पर दागीं मिसाइलें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Houthis Target Saudi Arabia: होर्मुज पर बैठक टलना सऊदी अरब के लिए भारी पड़ गया. ओमान में होर्मुज को लेकर ईरान और खाड़ी देशों की बैठक होने थी, लेकिन यह टल गई. इसका असर सीधे सऊदी पर पड़ा है.
हूतियों ने सऊदी अरब पर फिर हमला शुरू कर दिए हैं. हूतियों ने सऊदी के मिलिट्री एयरपोर्ट को निशाना बनाया. इसमें एयरपोर्ट को काफी नुकसान हुआ.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर हमलों की एक नई लहर शुरू कर दी है.
यमनी अधिकारियों के मुताबिक, हूती विद्रोही लाल सागर के किनारे यमन के पश्चिमी हिस्से में भी अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं.
इस अचानक हुए हमले से निपटने के लिए रियाद में अधिकारियों के बीच तुरंत चर्चा शुरू हो गई है.
हूतियों ने कहा कि उन्होंने यमन में सऊदी अरब के हवाई हमलों के जवाब में दक्षिणी सऊदी अरब के खमीस मुशैत में एक सैन्य हवाई अड्डे (मिलिट्री एयरपोर्ट) पर दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन दागे.
इसमें विमान हैंगर, रडार सिस्टम, रनवे और गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाया गया. सऊदी अधिकारियों ने वहां और दक्षिण के 3 अन्य शहरों में आपातकालीन अलर्ट जारी किया.
यमन में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने बताया कि हौथी हमलों में 13 नागरिक घायल हुए हैं.
Yemen's Iran-aligned Houthis launched a new wave of attacks on Saudi Arabia and were digging into positions on the western coast of Yemen along the Red Sea, Yemeni officials said, as urgent deliberations took place in Riyadh over how to respond to their lightning advance... — Reuters (@Reuters) September 15, 2026 बैठक टलने से बढ़ी चिंता खाड़ी देशों ने ईरान के साथ होने वाली प्रस्तावित बातचीत को टाल दिया है.
इससे यह चिंता बढ़ गई है कि मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष और ज्यादा फैल सकता है. अगर ऐसा हुआ तो दुनिया में तेल की सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है.
पेरीम द्वीप पर हूती कर चुके हैं कब्जा हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों ने अपनी स्थिति मजबूत की है. इसमें लाल सागर के मुहाने पर स्थित पेरीम द्वीप पर कब्जा करना भी शामिल है.
इससे सऊदी अरब के तेल निर्यात पर दबाव और बढ़ गया है.
गुरुवार को हुए एक हवाई हमले के बाद सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन का काम बंद हो गया था.
सऊदी अरब ने इस हमले के लिए इराक में मौजूद ईरान समर्थित मिलिशिया को जिम्मेदार ठहराया है.
📡 स्रोत: NewsData.io