सऊदी अरब पर हमलों की भारत ने की निंदा, तत्काल रोकने की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 11, नई दिल्ली: सऊदी अरब की राजधानी रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य नागरिक ठिकानों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें तुरंत रोकने की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी कर 10 अक्टूबर को हुए हमले समेत पिछले कुछ दिनों में सऊदी अरब में नागरिक ठिकानों पर किए गए हमलों पर चिंता जताई।
भारत ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। भारत ने साफ कहा कि आम लोगों और नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। ऐसे हमलों को तुरंत रोका जाना चाहिए। भारत ने सऊदी अरब की संप्रभुता और सुरक्षा के समर्थन में वहां की सरकार और जनता के साथ एकजुटता भी जताई।
साथ ही उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द शांति बहाल होगी और हालात सामान्य होंगे।
स्रोत:@MEAIndia