मनोरंजन

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के लगातार हमले

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के लगातार हमले

अक्टूबर 12, नई दिल्ली: हूती विद्रोहियों ने कल रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल को दोबारा निशाना बनाया। इस हमले में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई वहीं 11 लोग घायल हो गए। इससे पहले शनिवार को हुए हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल है। इसके अलावा हूतियों ने दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया।इससे पहले गुरुवार को हमले में पायलट सहित तीन सऊदी नागरिक मारे गए थे।

हूथी विद्रोहियों ने इस सप्ताह किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ ही अन्य सऊदी हवाई अड्डों, सैन्य केंद्रों और तेल बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के हूथियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद हमलों में तेजी आई है। दुनिया के शीर्ष तेल निर्यातक सऊदी अरब में हवाई अड्डों, सैन्य ठिकानों और तेल बुनियादी ढांचे पर हुए इन हमलों ने बाजारों और पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है।

यमन में हूतियों और सऊदी अरब समर्थित यमन सरकार के रक्षा बलों के बीच लड़ाई तेज हो गई है। सऊदी नेतृत्व वाला गठबंधन लाल सागर के किनारे हूथियों द्वारा हाल ही हासिल बढ़त को पलटने के प्रयास में सरकारी बलों को हवाई सहायता दे रहा है। ईरान के सामने होर्मुज स्ट्रेट के पार स्थित ओमान ने इस क्षेत्र में समय-समय पर मध्यस्थ की भूमिका निभाई है।

इस बीच सऊदी अधिकारियों ने इस सप्ताह लोगों को आगाह किया है कि मिसाइलों और ड्रोनों का मुकाबला करने तथा उनके प्रभाव वाले स्थानों से संबंधित जानकारी फिल्माने, प्रकाशित करने या साझा करने पर वे कानूनी तौर पर दोषी ठहराए जा सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।