विदेश

सऊदी अरब में नागरिक ठिकानों पर हमले अस्वीकार्य: विदेश मंत्रालय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सऊदी अरब में नागरिक ठिकानों पर हमले अस्वीकार्य: विदेश मंत्रालय

अक्टूबर 14, नई दिल्ली: भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि सऊदी अरब में मौजूद भारतीय नागरिकों के संपर्क में भारतीय दूतावास लगातार बना हुआ है। 10 अक्टूबर को हुए हमले में घायल 12 लोगों में से एक की मौत हो गई। परिवार की इच्छा के अनुसार रियाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया... जिसमें भारतीय राजदूत भी मौजूद रहे। रणधीर जायसवाल के मुताबिक, तीन घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि आठ का इलाज जारी है। इनमें से चार ICU में भर्ती हैं। दूतावास के अधिकारी घायलों और उनके परिजनों के लगातार संपर्क में हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सऊदी अरब में नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और इन्हें तत्काल रोका जाना चाहिए। भारत ने सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा में वहां की सरकार और जनता के साथ एकजुटता जताई है। भारत ने क्षेत्र में जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद भी व्यक्त की।

(बाइट- रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।